छत्तीसगढ़ में बढ़ी धान खरीदी की तारीख ; अकलतरा विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किया था निवेदन ; किसानों के हित में कार्य करना हमारा सौभाग्य: राघवेंद्र कुमार सिंह

निलेश सिंह/अकलतरा:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कई मौकों पर बोल चुके थे, कि अगर जरूरत पड़ेगी तो धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाएंगे, क्योंकि
धान के भरपूर उत्पादन को देखते हुए अभी भी पर्याप्त संख्या में ऐसे किसान बच गए हैं, जो अपनी उपज को नहीं बेच पाए हैं।

ऐसे में किसानों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए, मंगलवार देर शाम धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए, 4 फरवरी यानी रविवार तक कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने इसकी मांग की थी। किसानों को धान बिक्री करने में हो रही, असुविधा को देखते हुए अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर किसानों को हो रही असुविधाओं से अवगत कराया था, सोच विचार करने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार ने 4 फरवरी तक धन खरीदी को बढ़ाने का फैसला लिया, अकलतरा क्षेत्र के किसानों ने क्षेत्र के कर्मठ विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह को उनके हित में किए गए, इस सफल प्रयाश के लिए धन्यवाद दिया।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2023-2024 में 31 जनवरी तक धान खरीदी होना है, राज्य में 01 नवंबर को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की रिकार्ड खरीद चल रही है।सरकार ने इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद करने का लक्ष्य तय किया था, सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू खरीफ सीजन 2023-24 में 30 जनवरी तक राज्य के किसान 138.78 लाख मीट्रिक टन धान बेच चुके हैं।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

2 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

6 hours ago