मुख्य ख़बरें

भूकंप के झटके से हिली जापान की धरती, रिक्टर पैमाने पर 6.1 रही तीव्रता

उत्तरी जापान इवाते और आओमोरी प्रांत में मंगलवार को भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, इस भूकंप का एपिसेंटर इवाते प्रांत का उत्तरी तटीय हिस्सा था।

फिलहाल इस भूकंप में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। सुनामी की वॉर्निंग भी अभी जारी नहीं हुई है। इससे पहले जनवरी में जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके

बीते दिनों 25 मार्च को पापुआ न्यू गिनी के पश्चिम क्षेत्र के एक दूरस्थ स्थान पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई और 1,000 मकानों को नुकसान पहुंचा। भूकंप अंबुंती शहर के निकट ईस्ट सेपिक क्षेत्र में आया था, जो राजधानी पोर्ट मोर्सबाय से लगभग 756 किलोमीटर दूर है।

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर आया था भूकंप

इससे पहले 22 मार्च को इंडोनेशिया के मुख्य जावा द्वीप के पूर्वी हिस्से में समुद्र के अंदर भूकंप का तेज झटका आया था। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई और यह पूर्वी जावा प्रांत के पसीरन के उत्तर में 8.5 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

24 mins ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

52 mins ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

1 hour ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

4 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

4 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

4 hours ago