जिला खेल परिसर को मॉडल खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा : सुशांत शुक्ला

बिलासपुर संवाददाता – रौशनी सोनी
1 करोड़ से संवरेगा जिला खेल परिसर, विधायक सुशांत शुक्ला ने की घोषणा
प्रथम चरण में डीएमएफ से 1 करोड़ देने की घोषणा
सरकंडा में स्थित जिला खेल परिसर के दिन बहुरने वाले है, बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला ने जिला खेल परिसर के उन्नयन के लिए 1 करोड़ की राशि देने की घोषणा की है। विधायक  सुशांत शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर स्थित जिला खेल परिसर को मॉडल खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएमएफ मद से प्रथम चरण में 1 करोड़ रुपए दी जाएगी। कलेक्टर एवं शासी परिषद के अध्यक्ष की सहमति उपरांत श्री शुक्ला ने 1 करोड़ की राशि देने का ऐलान किया। वें गत दिनों खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के समापन समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर अवनीश शरण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि बेलतरा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला  खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। विधायक ने बीते दिनों 5 वीं गोल्ड कप राज्य स्तरीय आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर की उपस्थिति में खेल परिसर को मॉडल खेल मैदान के रूप में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास संस्थान मद से प्रारंभिक रूप से 1 करोड़ स्वीकृत करने की घोषणा की। खेल परिसर को विकसित करने के लिए एक ही परिसर में एक साथ वॉलीबॉल मैदान, फुटबॉल मैदान, कबड्डी मैदान, बास्केटबॉल, तीरंदाजी मैदान, खो-खो मैदान निर्माण 100 सीटर होस्टल बिल्डिंग, स्पोर्ट्स लाइब्रेरी, फ़ूड जोन, ई-रिक्श चार्जिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। सभी मैदान को सुरक्षित करने के लिए चौनलिंक फेंसिंग, स्विमिंग पूल में आवश्यक कार्य, दर्शकदीर्घा में शेड व उन्नयन, सम्पूर्ण परिसर में फ्लड लाइट और बाउंड्री वाल में कॉन्सेर्तिना वायर से सुरक्षा आदि निर्माण कार्य भी किया जाएगा। विधायक ने खेल परिसर के विकास के लिए योजना तैयार करने हेतु सहायक संचालक खेल, एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

32 seconds ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

28 mins ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

47 mins ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

4 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

4 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

4 hours ago