न्यूज़ 36गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह
जांजगीर-चांपा:
पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी पंतोरा पुलिस को दिनांक 03.04.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खैजा निवासी सुनील पटेल अपने घर के पीछे बाड़ी में अत्यधिक मात्रा में कच्ची महुवा शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु छिपाकर रखा है, कि सूचना पर गवाहों के साथ रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से अवैध महुआ शराब 70 लीटर कीमती 7000/रुपए मिला जिसको बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध चौकी
पंतोरा थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 157/ 24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 03.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह चौकी प्रभारी पंतोरा, प्रधान आरक्षक संजय उजीर , आरक्षक पदुम कश्यप, आरक्षक दीपक जायसवाल, महिला आरक्षक ममता अनंत का सराहनीय योगदान रहा।
न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह जांजगीर-चाम्पा: विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा*…
सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…
संवाददाता - अशोक मनहर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से कल राज्य मुख्य…
27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…
आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…
शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…