भाजपा ने सत्ता पर बैठते ही किसानों से किया छल – धनेश पाटिला

कहा – लोकसभा में भाजपा को इस मुद्दे पर उठाना पड़ेगा नुकसान

राजनांदगांव

कांग्रेस के पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने किसानों से एक बार फिर छल करना शुरू कर दिया है। कई साल पहले बोनस के नाम पर छल किया गया था। जिस पर प्रदेश की किसानो ने भाजपा को सत्ता से बेदखल किया था। अब झूठे वादे करके फिर सत्ता पर काबिज हुई है। सत्ता पर बैठते हैं फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चुनाव के समय 3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की बात कहने वाली भाजपा आज अपने वादे से मुकर रही है।

किसानों को पिछले 2 साल के बोनस देने के नाम पर लॉलीपॉप पकड़ा दिया है और 3100 क्विंटल की बात आई तो अब तक भुगतान नहीं कर रही है। 2183 रुपये के हिसाब से भुगतान किसानों के खातों में कर रही है। जो किसानों को ठगने जैसा है। राजनांदगांव जिले के किसान तो इस बात को लेकर सख्त नाराज है। कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार एक मुस्त भुगतान की बात कह कर तो किस्तों में भुगतान के मूड में दिखाई देती है। वास्तव में किसानों ने भाजपा के दिखाए प्रलोभन में आकर उन्हें सत्ता की चाबी सोपी है। अब खजाना खाली है कि बात कह कर अपने वादे से मुकर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। प्रदेश भर के किसान बड़े आंदोलन के मूड में हैं और सरकार पर दबाव बनाने की भी तैयारी में है कांग्रेस उनके इस आंदोलन का पूरजोर समर्थन करेगी।

श्री पाटिला ने आगे कहा कि पूर्व में जब कांग्रेस के सरकार बैठी थी तब अपने वादे के अनुरूप किसानों का कुर्सी पर बैठने के एक घंटा के अंदर किसानों का सारा कर्ज माफ कर दिया था। इससे किसानों में खुशी छा गई थी। कांग्रेस इस बार भी कर्ज कर्ज माफी का वादा किया था। लेकिन दुख की बात यह है कि प्रदेश की किसान भाजपा के बहकावे में आ गए और भरोसे की सरकार पर से उनका भरोसा कम हो गया।

(राजनांदगांव संवाददाता – संजय सोनी)

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

2 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

3 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

3 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

6 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

6 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

6 hours ago