गरीब, किसान, महिला और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट: रेणुका

-पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विधायक रेणुका सिंह की बजट पर प्रतिक्रिया

हनुमान प्रसाद यादव/मनेन्द्रगढ़ –

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने गुरुवार को संसद में पेश हुए आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बजट को विकसित भारत का बजट बताया है। रेणुका सिंह ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है उससे मातृशक्ति को बल मिलेगा। उन्होंने कहा की वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में लखपति दीदीयों को बढ़ावा दिया गया है।

सरकार ने दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ लखपति दीदीयां बनाने का का निर्णय लिया है। इससे महिलाओं के जीवन में बदलाव आएगा और लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आएगी। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि महिला और बेटियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है। सरवाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अभियान शुरू करने की योजना बजट में शामिल हुई है। मिशन इंद्र धनुष के तहत टीकाकरण को बढ़ावा दिया है। 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में टीका लगया जाएगा। आशा बहनों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है। इनकी तरक्की से ही देश आगे बढ़ेगा। इस बजट में इसका सम्मिश्रण देखने को मिलता है।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

3 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

3 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

3 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

6 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

7 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

7 hours ago