चर्चा में

डीजे में नाचने की बात को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, चाकू मारकर दो लोगों की हत्या

खिलेश साहू/कुरुद:-

बिरेझर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भैंसबोड़ में डीजे में नाचने के मामले को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि किसी ने चाकू से तीन लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें से एक बाराती और एक घराती के मौत हो गई। जबकि एक बाराती गंभीर रूप से घायल है। रविवार 21 अप्रैल को ग्राम भैंसबोड़ में तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम छतौद से ध्रुव परिवार में बारात आया हुआ था। इसी दौरान डीजे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और झगड़ा शुरू हो गया।

तभी किसी अज्ञात ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमें से बाराती राकेश कुमार ध्रुव 21 वर्ष पिता गजेंद्र कुमार ग्राम छतौद और रवि कुमार तारक 16 वर्ष पिता गंगाराम तारक भैंसबोड़ की मौत हो गई। वहीं एक बाराती गंभीर रूप से घायल है। ग्राम भैंसबोड़ निवासी योगेश कुमार ने अस्पताल पुलिस चौकी को बताया कि ग्राम छतौद से टिकेश्वर ध्रुव के घर बारात आया हुआ था।

करीब शाम 6 बजे बाराती अपने बजा में नाच रहे थे और वह लोग भी टिकेश्वर के डीजे में नाच रहे थे। तभी वह पानी पीने के लिए घर गया। रवि डीजे में नाच रहा था पानी पीकर वापस लौटा तो भाई रवि कुमार को कोई अज्ञात व्यक्ति चाकू से मार दिया था। भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। तत्काल उसे निजी वाहन से मसीही अस्पताल लाया जहां पर इलाज के बाद मौत हो गई।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्राम भैंसबोड़ में बारात आई हुई थी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से तीन लोगों पर हमला कर दिया जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है। मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। अज्ञात आरोपी के पता तलाश पुलिस कर रही है।

News36garh Reporter

Recent Posts

50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार ; थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही:

निलेश सिंह/जांजगीर-चांपा: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार…

37 seconds ago

” प्रदेश के 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 11 वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति प्रेदश संयोजक ने की मांग “

रायपुर - "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति एवं व्याख्याता पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" तथा " छत्तीसगढ़ राज्य…

4 mins ago

तेज गति में वाहन चलाने पाए जाने तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं लगातार कार्यवाही

राजेंद्र जायसवाल/जांजगीर - चाम्पा - श्री विवेक शुक्ला (IPS)पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में…

9 mins ago

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान

25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़…

39 mins ago

प्रेम प्रसंग मे फंसाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

संजय सोनी/राजनांदगांव - दिनांक 31.08.2024 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा…

2 hours ago

राजनांदगांव पुलिस की दूरदर्शी सोच और सामाजिक बदलाव की मुहिम “नवा बिहान” को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया गया दर्ज

संजय सोनी/राजनांदगांव - राजनांदगांव पुलिस की दूरदर्शी सोच और सामाजिक बदलाव की मुहिम “नवा बिहान”…

2 hours ago