मुख्य ख़बरें

हनुमान जयंती में 108 नाम जप से शुरू करें पूजा, टल जाएंगे सारे संकट, पूरी होगी मनोकामना

हनुमान जयंती पर अगर आप भी व्रत रखने वाले हैं या पूजा करने वाले हैं, तो पूजा की शुरुआत आपको हनुमान जी के 108 नामों के उच्चारण से करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी के नामों का जप करने से भय से मुक्ति मिलती है और शुभ फल भक्तों को प्राप्त होते हैं। आज हम आपको हनुमान जी के इन्हीं 108 नाम के बारे में बताएंगे, साथ ही आपको जानकारी देंगे किन इन नामों का जप करने से कैसे परिणाम आपको प्राप्त होते हैं।

हनुमान जी के 108 नाम

  • महाबलपराक्रमी
  • कपिसेनानायक
  • महाकायाय
  • कपीश्वराय
  • वानराय
  • भीमसेन सहायकृते
  • रामदूताय
  • कुमार ब्रह्मचारिणे
  • वज्रकायाय
  • शोक निवारणाय
  • अंजनागर्भसंभूताय
  • विभीषणप्रियाय
  • केसरी सुताय
  • पिंगलाक्षाय
  • लंकापुरीविदाहक
  • सुग्रीव सचिवाय
  • रामभक्ताय
  • हरिमर्कटमर्कटाय
  • रामकथालोलाय
  • सीतान्वेणकर्त्ता
  • वज्रनखाय
  • रामभक्त
  • वायु पुत्र
  • रुद्रवीर्य
  • वानरेश्वर
  • ब्रह्मचारी
  • आंजनेय
  • महावीर
  • हनुमत
  • मारुतात्मज
  • सर्वमायाविभंजन
  • सीता मुद्राप्रदाता
  • अशोकवह्रिकक्षेत्रे
  • तत्वज्ञानप्रदाता
  • सर्वबन्धविमोत्र
  • रक्षाविध्वंसकारी
  • परविद्यापरिहारी
  • परमशौर्यविनाशय
  • परमंत्र निराकर्त्रे
  • परयंत्र प्रभेदकाय
  • मनोजवय
  • सर्वदु:खहराय
  • सर्वलोकचारिणे
  • सर्वग्रह निवासिने
  • पारिजातमूलस्थाय
  • सर्वमूत्ररूपवते
  • सर्वतंत्ररूपिणे
  • सर्वयंत्रात्मकाय
  • सर्वरोगहराय
  • चंचलद्वाल
  • सर्वविद्यासम्पत
  • भविष्य चतुरानन
  • रत्नकुण्डल पाहक
  • प्रभवे
  • गंधर्वविद्यात्त्वज्ञ
  • कारागृहविमोक्त्री
  • सर्वबंधमोचकाय
  • सागरोत्तारकाय
  • प्रज्ञाय
  • प्रतापवते
  • बालार्कसदृशनाय
  • दशग्रीवकुलान्तक
  • लक्ष्मण प्राणदाता
  • महाद्युतये
  • चिरंजीवने
  • दैत्यविघातक
  • अक्षहन्त्रे
  • कालनाभाय
  • कांचनाभाय
  • पंचवक्त्राय
  • महातपसी
  • लंकिनीभंजन
  • श्रीमते
  • सिंहिकाप्राणहर्ता
  • लोकपूज्याय
  • धीराय
  • शूराय
  • दैत्यकुलान्तक
  • सुरारर्चित
  • महातेजस
  • रामचूड़ामणिप्रदाय
  • कामरूपिणे
  • मैनाकपूजिताय
  • मार्तण्डमण्डलाय
  • विनितेन्द्रिय
  • रामसुग्रीव सन्धात्रे
  • महारावण मर्दनाय
  • स्फटिकाभाय
  • वागधीक्षाय
  • नवव्याकृतपंडित
  • चतुर्बाहवे
  • दीनबन्धवे
  • महात्मने
  • भक्तवत्सलाय
  • अपराजित
  • शुचयेशान्ताय
  • वाग्मिने
  • दृढ़व्रताय
  • कालनेमि प्रमथनाय
  • दान्ताय
  • शुचये
  • प्रसनात्मने
  • शतकण्ठमदापहते
  • लंकारि
  • तत्त्वगम्य
  • अकाय
  • अनघ
  • योगिने

नाम जप से मिलते हैं ऐसे परिणाम

हनुमान जयंती के दिन पूजा की शुरुआत आपको नीचे दिए गये हनुमान जी के नामों का जप करने के बाद करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी के नामों का जप करने से व्यक्ति को दीर्घायु प्राप्त होती। आपकी मनोकामनाओं को भी हनुमान जी पूरा करते हैं और साथ ही आध्यात्मिक शक्ति भी हनुमान जी के आशीर्वाद से आपको मिलती है। इन नामों का जप आप दिन में एक से अधिक बार भी कर सकते हैं। जितना अधिक आप हनुमान जी के नामों का उच्चारण करते हैं उतना ही आपका आभामंडल मजबूत होता है, साथ ही आप पर आने वाले संकट भी टल जाते हैं।

हनुमान जयंती के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार हनुमान जी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। यह तिथि 2024 में 23 अप्रैल को है। इस दिन सुबह 3 बजकर 25 मिनट से पूर्णिमा तिथि का आरंभ हो जाएगा और अगले दिन सुबह 5 बजकर 18 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में हनुमान जी की पूजा आप कर सकते हैं। हालांकि पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजे से 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। हनुमान जयंती के दिन आपको सुबह स्नान ध्यान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन काले वस्त्र धारण करने से आपको बचना चाहिए। पूजा के दौरान हनुमान जी को सिंदूर, पान का बीड़ी, लाल कपड़ा आदि आप अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जरूरतमंद लोगों को आश्वयकता अनुसार दान भी करें।

News36garh Reporter

Recent Posts

धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस व सतनामी स्वाभिमान दिवस को धूमधाम से मनाया गया

रायपुर/सोमन साहू:- 18 अक्टूबर 2024: सतनामी समाज द्वारा उनके राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के…

37 mins ago

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक करने का सशक्त माध्यम – डॉ. गणेश साहू

-लइका मन मा दिमागी सेहत के चिंता के चिन्हारी कार्यक्रम खिलेश साहू/धमतरी - जिला के…

43 mins ago

महात्मा गांधी विचार संगोष्ठी का कार्यक्रम कल कोर्रा में

खिलेश साहू/भखारा - महात्मा गांधी युवा विचार संगठन कोर्रा और ब्लॉक भखारा के तत्वधान में…

2 hours ago

50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार ; थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही:

निलेश सिंह/जांजगीर-चांपा: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार…

2 hours ago

” प्रदेश के 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 11 वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति प्रेदश संयोजक ने की मांग “

रायपुर - "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति एवं व्याख्याता पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" तथा " छत्तीसगढ़ राज्य…

2 hours ago

तेज गति में वाहन चलाने पाए जाने तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं लगातार कार्यवाही

राजेंद्र जायसवाल/जांजगीर - चाम्पा - श्री विवेक शुक्ला (IPS)पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में…

2 hours ago