”हेल्लो…डिप्टी सीएम साहब…..नमस्ते….मैं बहुत परेशान हूं…”, सुनते ही विजय शर्मा ने दिव्यांग की समस्या का किया निराकरण

जिला कबीरधाम
संवाददाता दिलीप साहू

हेल्लो…! डिप्टी सीएम साहब…..नमस्ते….
मैं प्रदीप साहू ..
बोल रहा हु…

कवर्धा –

आज देर रात.. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मोबाइल पर फोन आया।

उपमुख्यमंत्री शर्मा को सीधे मोबाइल पर प्रदीप साहू ने काल किया और अपनी परेशानियां बताई।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदीप साहू से विनम्रता से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। शर्मा कहा अगले यानी गुरुवार को मैं कवर्धा के दौरे पर रहूंगा। सुबह 11 बजे आपकी समस्याएं दूर हो जाएगी।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अपने वायदे को पूरा करते हुए आज सुबह गुरुवार को सुबह प्रदीप साहू से कलेक्ट्रोरेट परिसर में भेंट की और उन्हें बैटरी चलित ट्राइसिकल भेंट की।

प्रदीप साहू मूलतः कबीरधाम जिले के ग्राम जेवडन का रहने वाला है। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। चल फिर नही पाने के कारण वह बहुत दिनों से परेशान था। उन्होंने इससे पहले बैटरीचलित ट्राइसिकल के लिए मांग की थी, उन्हें नही मिल पाया रहा था।

ट्राइसिकल मिलने के बाद दिव्यांग प्रदीप साहू का आत्मविश्वास बढ़ गया है। वह बहुत खुश है। उन्होंने बताया अब आसानी से अपने घरेलू काम कर सकता है। प्रदीप साहू ने ट्राइसिकल मिलने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

 

News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

54 mins ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

5 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

5 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

7 hours ago