चर्चा में

कोरबा लोकसभा में कांग्रेस का किला गिराकर कमल खिलाने धुआंधार प्रचार कर रहे बस्तर भाजपा नेता

बस्तर के भाजपा नेता कोरबा लोकसभा क्षेत्र में विकास का कमल खिलाने के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डेय, भाजपा नेता मनीष पारख, मंडल महामंत्री प्रवीण सांखला रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त कर कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय को प्रचंड मतो से जीत दिलाने पूरी कर्मठता के साथ प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डेय ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के करतला और कुदमुरा मंडल के ग्रामीणों के साथ-साथ बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारियों से संवाद कर सभी का उत्साहवर्धन किया। इन दौरान उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता हर बूथ पर 2019 लोकसभा चुनाव में मिले वोटो से 370 वोटो की बढ़ोतरी कर 370 कमल के फुल भारत माता के चरणों में समर्पित कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं हैं यह विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने का चुनाव हैं। साथ ही राष्ट्र पुन:निर्माण के महायज्ञ में आप सभी भाजपा को वोट देकर अपना सहभागिता निभाएं।


भाजपा नेता मनीष पारख ने कहा 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवा थी, 2019 में आंधी थी और अब तो 2024 में तूफान चल रहा है। इस तूफान में सारे विरोधी उड़ रहे है और ये तूफान आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से आया हैं। आप सबने मिलकर देश की बागडोर आज मजबूत हाथों में सौपी हैं। इस बागडोर को और मजबूत करने के लिए आप सभी कमल का बटन दबाएं और 400 पार के साथ भाजपा सरकार बनाएं। आगे उन्होंने कहा कि सांसद प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय महापौर, विधायक और सांसद बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हैं। आप सभी भारी मतो से उन्हें जिताएं। आने वाले समय में उनका राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव कोरबा के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।

मंडल महामंत्री प्रवीण सांखला ने कहा कि विकास, सुरक्षा, समृद्धि एवं देश के उज्जवल भविष्य के लिए सभी को कमल छाप का बटन दबाकर 400 पार के साथ फिर एक बार मोदी सरकार बनाना हैं। आज प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना और आयुष्मान भारत जैसे योजना जन-जन के विकास और प्रगति के लिए मिल का पत्थर साबित हो रही हैं। महतारी वंदन योजना की तीसरा किश्त भी जारी हो चुकी हैं। मोदी की हर गारंटी, विष्णु के सुशासन से पूरी हो रही है।

(बस्तर संवाददाता – आनंद झा)

News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

22 mins ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

4 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

5 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

7 hours ago