चर्चा में

मोदी जी से केवल संविधान नहीं बल्कि राजनीति, नेतृत्‍व और अनुशासन का पाठ भी पढ़ना चाहिए समूचे कांग्रेसियों को – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

अपनी सामंती सोच से बाहर आएं महंत और देखें वे और उनकी पार्टी देश में कहां खडी है

वामपंथी सोच की गिरफ्त में आकर बरबाद हो रही समूची कांग्रेस

आपस में लड़ना बंद कर पार्टी संचालन और नेतृत्‍व क्षमता का पाठ भी पढ़ें मोदी जी से

मुंह में चांदी का चम्‍मच लेकर पैदा हुए डॉ चरणदास महंत को कहां भाएगा चाय बेचने वाला

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान का पाठ पढ़ने की जरूरत है, बल्कि आपस में झगड़कर पार्टी को बिखराव की कगार में पहुंचा चुके कांग्रेस के इन नेताओं को राजनीतिक सूझबूझ, पार्टी संचालन, नेतृत्‍व क्षमता जैसे पाठ भी मोदी जी से पढने की जरूरत है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी को गाली देना, अपशब्‍द कहना कांग्रेसियों की परंपरा बन चुकी है। महंत डॉ. चरणदास ने भी इसी परंपरा का निर्वाह किया है। दरअसल डॉ. महंत भी चांदी का चम्‍मच मुंह में लेकर पैदा हुए है, बचपन से ठाठ-बाट के आदी डॉ. महंत यह पचा नहीं पा रहे कि एक चाय बेचने वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री बनकर पूरी दस साल तक न केवल शासन किया बल्कि कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी रह चुकी कांग्रेस को इस बार लोकसभा चुनाव में मुकाबले के लायक भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे मोदी जी पर अनर्गल टिप्‍पणी करने से बचें और पढ़े लिखे डाॅ. महंत पहले सामंती सोच से बाहर निकलें और देखें कि प्रदेश और देश में वे और उनकी पार्टी कहां खड़ी है। आपकी पार्टी के शहजादे और शहजादी जिनके इशारे पर आप झाडू लगाने और पोछा लगाने को तैयार रहते हैं, उत्‍तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक सीटों पर चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं। पार्टी पूरी तरह बिखर गई है। समझदार नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, जो बचे हें वे वामपंथी सोच की गिरफ्त में हैं और आपस में लड़ भिड़कर पार्टी की स्थिति और खराब कर रहे हैं।

मोदी जी की शिक्षा को लेकर दुरूप्रचार न करें महंत

मोदी जी की शिक्षा को लेकर महंत के बयान को दुष्‍प्रचार बताते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि महंत की यह टिप्‍पणी पूरी तरह गलत है। मोदी जी ने बनारस में दाखिल किए अपने पर्चे में अपनी शिक्षा का पूरा विवरण दिया है। यह चुनाव आयोग की वेबसाइट में उपलब्‍ध है जिसे कोई भी व्‍यक्ति देखकर संतुष्‍ट हो सकता है।

देश और दुनिया को गर्व है मोदी जी पर

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्‍व में भाजपा के साथ देश लगातार तरक्‍की कर रहा है। भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश 17 राज्‍यों में भाजपा की सरकार है वहीं मोदी जी के नेतृत्‍व में लगातार दस वर्षों से भाजपा ने देश की बागडोर संभाल रखी है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। इस बार 400 पार के नारे के साथ फिर से हम देश में सरकार बनाने जा रहें हैं। ऐसे व्‍यक्त्वि से आप शिक्षा नहीं लेना चाहते तो मत लीजिये। महंत जी आपके मानने- न मानने से कुछ नहीं होगा। आज देश के 140 करोड़ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे लाखों एनआरआई भारतीयों को अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है।

News36garh Reporter

Recent Posts

7 जुलाई 2024, रविवार – वृश्चिक राशी के जातकों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि द्वितिया 28:59 तक नक्षत्र पुष्य 29:58 तक प्रथम करण बालवा 16:42…

2 hours ago

क्यों अलग है गुप्त नवरात्री ?? जानिए कौन सी देवियों की होती है इसमें पूजा…

नवरात्री हिन्दुओं की आस्था में बहुत ही विशेष स्थान रखता है l माँ आदी शक्ति…

3 hours ago

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि लोगों का काम…

6 hours ago

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को शिक्षा अर्जन…

6 hours ago

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

न्यूज़36 गढ़  संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां आपकी उपलब्धियां,…

6 hours ago

गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक से 1 किलो 224ग्राम गांजा जप्त

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी के…

6 hours ago