मुख्य ख़बरें

तेंदुए का शिकार: शिकार के बाद शिकारी उसके अंगों को काटकर ले भागे

 कोरबा –

कोरबा जिले के कटघोरा वनमण्डल में एक तेंदुए के शिकार का मामला सामने आया है। शिकार के बाद शिकारी उसके अंगों को काटकर ले भागे। कोरबा में पहली बार इस तरह की घटना बताई जा रही है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलने पर बिलासपुर सीसीएफ समेत वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की जा रही है। तेंदुए के शिकार में स्थानीय लोगों का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। शिकारियों को जल्द ही पकड़ लिए जाने की बात कही जा रही है।

तेंदुए के शिकार की यह घटना कटघोरा वनमंडल के चैतमा रेंज के राहा बीट में कक्ष क्रमांक 25 की है। बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने एक तेंदुए की लाश देखी और इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई। खबर मिलते ही बिलासपुर सीसीएफ प्रभात मिश्रा, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत सहित आला अधिकारी दौड़े दौड़े मौके पर पहुंचे। शव का निरीक्षण करने पर पता चला कि शिकार के बाद उसके महत्वपूर्ण अंगों को काटकर तस्कर ले भागे हैं। तेंदुए के दांत, नाखून सहित अन्य अंग गायब हैं। वन विभाग की टीम ने वैधानिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया। जिस तरह से तस्करों ने तेंदुए को अपना निशाना बनाया है इससे स्थानीय लोगों के हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही तेंदुए ने एक किसान की तीन बकरियों का शिकार किया था। इसके बाद से ग्रामीणों में भय था। पर इस घटना के बाद भी चैतमा रेंजर दिनेश कुर्रे ने गंभीरता नहीं दिखाई और एम ही ग्रामीणों को सतर्क करने की कोई कवायद ही वन विभाग द्वारा की गई। स्थानीय अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे और यही वजह है कि लोगों में थोड़ी नाराजगी थी। इसका फायदा उठाकर तस्कर सक्रिय हो गए और उसे अपना निशाना बनाते हुए तेंदुए का शिकार कर लिया और उसके अंगों को काटकर तस्करी के लिए ले गए।

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही तेंदुए ने एक किसान की तीन बकरियों का शिकार किया था। इसके बाद से ग्रामीणों में भय था। पर इस घटना के बाद भी चैतमा रेंजर दिनेश कुर्रे ने गंभीरता नहीं दिखाई और एम ही ग्रामीणों को सतर्क करने की कोई कवायद ही वन विभाग द्वारा की गई। स्थानीय अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे और यही वजह है कि लोगों में थोड़ी नाराजगी थी। इसका फायदा उठाकर तस्कर सक्रिय हो गए और उसे अपना निशाना बनाते हुए तेंदुए का शिकार कर लिया और उसके अंगों को काटकर तस्करी के लिए ले गए।

News36garh Reporter

Recent Posts

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

18 mins ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

3 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

3 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

4 hours ago

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने न्यायिक दंडाधिकारी पर कार्यवाही करने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता - कन्हैया साहू जिला अध्यक्ष मोहन प्रताप सिंह के नेतृत्व में न्यायिक दंडाधिकारी जगरनाथ…

4 hours ago

गोवंश की हत्या करने वाले आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार जिला सक्ती (छग) अपराध क्रमांक 155/24 धारा 4,5,10 छ-ग-…

4 hours ago