मुख्य ख़बरें

International Tea Day 2024 : तरोताज़ा करने वाली चाय की पाँच वैरायटी..

दुनिया भर में चाय के शौकीन आपको अनगिनत मिल जाएंगे. क्योंकि चाय दुनिया का पानी के बाद सबसे ज्यादा पिया जाने वाला ड्रिंक है. शायद ही कोई घर ऐसा हो जहां दिन की शुरुआत चाय से न होती हो. भले ही वो अपनी पसंद की चाय पीते हों जैसे, दूध वाली चाय, ब्लैक टी, ग्रीन टी, रोज टी, लेमन टी हो. 21 मई को विश्व भर में इंटरनेशनल टी डे मनाया जाता है. बता दें कि पहले चाय दिवस 15 दिसंबर को मनाया जाता था, जिसको बाद में 21 मई कर दिया गया.

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस को साल 2005 से मनाया जा रहा है, लेकिन पहले इसे 15 दिसंबर को मनाया जाता था। साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र संघ में इंटरनेशनल टी डे मनाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे 21 दिसंबर 2019 को मान्यता दी गयी और 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया गया। 21 मई 2020 को पहली बार इंटरनेशनल टी डे मनाया गया था और तब से हर साल यह दिन मनाया जा रहा है।

शरीर को ठंडक देने वाली चाय की पाँच वैरायटी

सौंफ की चाय

सौंफ की चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सौंफ पेट को ठंडा रखने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करती हैं। इसको बनाने के लिए 1 गिलास पानी को हल्का सा गर्म होने दें। उसमें 1/2 चम्मच सौंफ को मिलाकर कुछ देर इस पानी को उबलने दें। अब गुनगुना होने पर इस चाय को छानकर पिएं। ये चाय शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।

गुड़हल की चाय

गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए गुड़हल की चाय भी पी जा सकती है। ये चाय पाच तंत्र को हेल्दी रखने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 गिलास पानी में गुड़हल के फूल को तोड़कर डाल दें। जब पानी का रंग बदलने लग जाएं, तो इसे छानकर गुनगुना होने पर पिएं।

पुदीने की चाय

पुदीने की चाय गर्मियों में पीने से शरीर को ठंडक का अहसास होने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करती है। इस चाय को पीने से अपच, गैस, बदहजमी आदि की परेशानी भी आसानी से दूर होती हैं। ये चाय मूड को रिफ्रेश करने के साथ मुंह की बदबू को भी ठीक करती है।

रोज टी

रोज टी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। गुलाब की पंखुडियों से बनने वाली ये चाय पेट को ठंडा रखने के साथ कई समस्याओं को भी दूर करती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 गिलास पानी में गुलाब की कुछ पंखुडियां डाल दें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इसे छानकर ठंडा होने पर पिएं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी शरीर को डिटॉक्स करने के साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 कप गर्म पानी में 1 टी बैग को भिगोएं। स्वाद के लिए शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स चाय को पीने से वजन घटाने में मदद मिलने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है।

 

 

 

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

2 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

6 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

6 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

6 hours ago