4 फरवरी 2024, रविवार – मिथुन राशी के जातक ना लें उधार, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग 

तिथि नवमी 17:43 तक
नक्षत्र विशाखा 07:14 तक
प्रथम करण गारा 17:43 तक
द्वितीय करण वणिजा 29:43 तक
पक्ष कृष्ण
वार रविवार
योग वृद्धि 12:04 तक
सूर्योदय 07:11
सूर्यास्त 17:58
चंद्रमा वृश्चिक
राहुकाल 16:37 − 17:58
विक्रमी संवत् 2080
शक संवत 1944
मास माघ
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

 

 

मेष  राशि
आज के दिन आपके घर परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों की सेहत की चिंता सता सकती है। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिजनों की सीख और सलाह पर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका किसी संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर आपको अपने बॉस से माफी मांगनी पड़ सकती है।
वृष  राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे और अपने आवश्यक कार्य में ढील ना दें, नहीं तो उन्हें पूरा करने के बाद में आपको समस्या हो सकती है। आप बड़े सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना दिखाएं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी से सलाह की आवश्यकता होगी। मित्रों के साथ चल रही अनबन भी दूर होगी। प्रशासनिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
मिथुन  राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। बिजनेस में  किसी से धन उधार लेने से बचें और कामकाज के मामलों में आपको सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे थे, तो उसमें आपके साथ कोई ठगी हो सकती है, इसलिए आप लिखापढ़ी करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।
कर्क  राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों को गति देंगे और किसी बड़े लक्ष्य के पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कला व कौशल से सुधार आएगा। जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज किसी कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपका संस्कारों और परंपराओं की ओर रूझान बढ़ेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।
News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

32 mins ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

5 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

5 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

7 hours ago