विधायक शैलेष का आरोप…सरकार ने किया महिलाओं के साथ धोखा

बिलासपुर—पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय ने भाजपा सरकार की मोदी गारंटी को फेल बताया है। शैलेष पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार अब वादे से मुकर रही है। चुनाव के समय भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को महतारी बंदन का ळाभ मिलेगा। लेकिन अब सरकार ने नया नियम बनाकर महिलाओं के साथ छल किया है। शैलेष ने कहा कि बिलासपुर जिले मे लगभग 7 लाख 3 हजार महिला मतदाता और प्रदेश में एक करोड़ तीन लाख महिलाओं को भाजपा सरकार ने धोखा दिया है।

महतारी वंदन योजना में नए नियम बनाए जाने और पात्र- अपात्र के मामले में पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ तीन लाख महिला मतदाताओं को भाजपा सरकार ने धोखा दिया है। प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को भाजपा सरकार ने हर साल 12000 की राशि देने का एलान किया था। जिसमें बिलासपुर जिले के जिले की 7 लाख 2963 महिलाए भी शामिल हैं। लेकिन नए नियम के तहत लाखों महिला मतदाता योजना का लाभ नहीं ले पाएंग
शैलेष ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय 21 साल उम्र भी निर्धारित नहीं किया था । वादा किया था कि सभी विवाहित महिलाओं को हर साल 12000 की राशि देंगे । सरकार बनते ही भाजपा ने महिलाओं से झूठ बोला और महतारी बंदन लागू करने नए नियम बना दिए। नए नियम के चलते 50 लाख महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पाण्डेय ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के साथ अन्याय कर रही है । सच तो यह है कि मोदी की गारंटी फेल हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी की गारंटी पर झूठ बोला है।

शैलेष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय प्रत्येक बूथ में महिलाओं से महतारी बंदन के फॉर्म भरवाए थे । उसे समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने नियम तो नहीं बताए थे। कहा जा रहा था कि सरकार बनते ही सभी महिलाओं को 12 हजार रूपये सालाना दिया जाएगा। लेकिन सरकार बनते ही महिलाओं की आधी आबादी को योजना से वंचित किया गया है।

सरकार ने योजना के लिए कड़े नियम बनाकर महिलाओं के धोखा किया है। नए नियम के तहत प्रदेश की 50 लाख से अधिक और जिले में 7 लाख 3 हजार महिला मतदाताओं में से आधी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा । पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने मोदी की गारंटी योजना को फेलवर बताया।

प्रदेश सरकार ने नया नियम थोपकर प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं के साथ अन्याय किया है। हर वर्ग की महिलाओं के साथ धोखा हुआ है। महिलाओं को मिलने वाली हक की राशि में भाजपा सरकार ने कटौती की है। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश की सभी एक करोड़ 3 लाख महिलाओं को महतारी बंदन की राशि मिलनी चाहिए। योजना में किसी प्रकार का नियम बंधन नहीं होना चाहिए।

शैलेष ने कहा कि महिलाओं को हक दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ेगी । वैसे भी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। प्रदेश की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी ।सरकार को 2 माह हो चुके हैं लेकिन महिलाओं के खाते में महतारी बंदन की राशि नहीं आई है।

भाजपा पर निशआना साधते हुए शैलेष ने कहा कि पहले भी मोदी सरकार ने महिलाओं के जनधन खाते खुलवाकर महिलाओं के खाते में हर साल 15 लाख रुपए देने की घोषणा की थी । आज तक जनधन खाते में 15 लाख नहीं आए । प्रदेश के 20 लाख किसानों को 3100 धान खरीदी की पूरी राशि अभी तक नहीं मिली है l

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

1 hour ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

5 hours ago