24 वर्षो तक देश की सेवा करना गौरव की बात मातृ भूमि भारत मां की सेवा करने का जज्बा बचपन से ही संजोए रखा था .. गोवर्धन सोनी मेजर थल सेना

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – विमल सोनी

24 साल तक भारतीय थल सेना में कार्य कर भारत माता की सेवा करने वाले मेजर गोवर्धन सोनी सेवानिवृत होकर अपने गृह ग्राम कोरकोमा लौटे l इस अवसर पर उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ l 

विकासखंड कोरबा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोरकोमा के रहने वाले मेजर गोवर्धन सोनी के सेवानिवृत होने के बाद गृह जिले लौटने पर रेलवे स्टेशन और उनके गांव में परिजनों व शुभचिंतको ने ढोल बाजे के साथ स्वागत किया। वर्ष 2000 में भारतीय थलसेना को ज्वाइन किया था। 24 वर्ष के दौरान उन्होंने अलग-अलग स्थान पर मातृभूमि की सेवा की। जम्मू कश्मीर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियों के साथ अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि आपात परिस्थितियों में भी हसते हुए काम करना सैनिक का कर्तव्य होता है। गोवर्धन सोनी ने इस बात पर चिंता जताई है कि अनेक स्थानों पर युवाओं को नशे की स्थिति में देखा गया है जो अच्छी बात नहीं है। युवाओं को शारीरिक फिटनेस के साथ भारतीय सेना में आने के लिए कोशिश करना चाहिए।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

52 mins ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

1 hour ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

5 hours ago