मुख्य ख़बरें

इस प्राणायाम को अपनाएं और गर्मी में शरीर को ठंडक पहुचाएं..

तेज़ गर्मी के कारण शरीर में कई तरह की समस्या हो सकती है। मन भी अशांत रहता है। गर्मी के दिन में शरीर और मन दोनों को शांत करना जरूरी होता है। शरीर और मन को तनावमुक्त करना जरूरी होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इन दिनों सुबह उठकर योगासन के साथ-साथ कुछ प्राणायाम भी कर लेना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों का तनाव खत्म होता है। नियमित रूप से प्राणायाम करने पर रिलैक्स महसूस किया जा सकता है। जानते हैं रिलैक्स करने में मदद  करने वाले कौन-कौन से प्राणायाम हैं।

गर्मियों में शीतकारी प्राणायाम के फायदे

शीतकारी प्राणायाम गर्मियों में शरीर के तापमान को कंट्रोल करने, पाचन को बेहतर रखने, शरीर और दिमाग को शांत करने में मदद करता है। इस प्राणायाम को करने से आपके शरीर का खून साफ होता है, यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में भी फायदेमंद हैं। इतना ही नहीं शीतकारी प्राणायाम पेट के अल्सर और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं यह आसन गर्मी के मौसम में शरीर के तापमान को नियंत्रित करके बुखार को कम करने में मदद कर सकता है। शीतकारी प्राणायाम का अभ्यास आप खड़े होकर या चलते हुए भी कर सकते हैं और इसे आप सुबह या शाम किसी भी समय कर सकते हैं।

चंद्र भेदना प्राणायाम के फायदे

गर्मियों के मौसम में इस प्राणायाम का अभ्यास करने से सीने की जलन से राहत मिल सकती है, शरीर की एनर्जी बढ़ती है, पित्ताशय से पित्त का फ्लो कम होता है और तनाव कम होता है। चंद्र भेदना प्राणायाम करने से हार्टबर्न की समस्या से भी आराम मिलता है और मूड अच्छा होता है। गर्मी के मौसम में इस आसन को करने से शरीर को ताजगी मिलती है और आलस दूर होता है। इतना ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी चंद्र भेदना प्राणायाम फायदेमंद होता है, क्योंकि इसे करने से एकाग्रता और याददाश्त बढ़ती है। इस प्राणायाम को करने से पाचन बेहतर रहता है, एसिडिटी और खट्टी डकार की समस्या से भी राहत मिलता है।

भ्रामरी प्राणायाम के फायदे

xr:d:DAFae3pydio:43,j:43921272275,t:23032413

मस्तिष्क ठंडा रखने के भ्रामरी प्राणायाम बेहतर होता है। कान और आंखों को बंद कर ‘म’ ध्वनि का उच्चारण करें। बुज़ुर्ग या सर्वाइकल से पीड़ित कंधे दुखने पर रुक-रुक कर इसे कर सकते हैं।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

1 hour ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

5 hours ago