मुख्य ख़बरें

इन घरेलु उपायों को अपनाकर गर्मी में होने वाली रैशेज की समस्या से छुटकारा पायें..

गर्मियों का मौसम आया नहीं कि महिलाओं में त्वचा संबंधी सौ परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इन परेशानियों की एक प्रमुख वजह है, पसीना। परेशान करने वाली गर्मी के बीच शरीर से लगातार बहता पसीना चिपचिपा और बदबूदार तो होता ही है, साथ ही इससे कई तरह के फंगल इंफेक्शन भी हो जाते हैं। खासतौर से महिलाओं की जांघों के बीच रैशेज होना गर्मी के मौसम की
एक आम समस्या है।  ऐसे में रह-रहकर होने वाली खुजली से असहजता और बढ़ जाती है। बार-बार खुजाते रहने से त्वचा छिल जाती है व खरोंच के निशान तक पड़ जाते हैं, जो सूखने के बाद और ज्यादा दर्द पैदा करते हैं। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि चलने व उठने-बैठने तक में बहुत दिक्कत होने लगती है। आज हम आपको बतायेंगे कुछ ऐसे घरेलु उपाय जिनके उपयोग से गर्मी में होने वाली स्किन प्रोब्लम्स से बचा जा सके..

कपूर और नारियल तेल

कपूर और नारियल के इस्तेमाल से स्किन की कई समस्याओं कोदूर किया जा सकता है। ये स्किन को ठंडक देने के साथ इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते है। इनका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मत नारियल के तेल में 1 कपूर को पीस कर मिला लें। अब इस प्रभावित स्थान पर 10 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण रैशेज को दूर करते है।

नीम के पत्ते

नीम के पत्ते शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण स्किन रैशेज को दूर करने के साथ स्किन को इंफेक्शन को भी दूर करते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम के पत्तों को पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर 10 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्किन रैशेज से आराम मिलेगा।

धनिया के पत्ते

धनिया के पत्ते गर्मी में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसको स्किन पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलने के साथ रैशेज से भी छुटकारा मिलता है। धनिया के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते है, जो त्वचा के रोगों से बचाव करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए धनिया के पत्तों को ले कर इसको पीस लें। अब रैशेज वाली जगह पर 5 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्किन को आराम मिलेगा।

फिटकरी

गर्मियों में पसीने के कारण होने वालेस्किन रैशेज को दूर करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण ये त्वचा पर रैशेज होने से बचाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रभावित जगह को फिटकरी के पानी से धोएं। ऐसा करने से रैशेज ठीक होंगे।

बर्फ

जी हां, बर्फ के इस्तेमाल से भी स्किन रैशेज को दूर किया जा सकता है।बर्फ के टुकड़े स्किन को ठंडक देकर रैशेज में आराम देते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बर्फ के टुकड़ों को रैशेज पर 5 मिनट के लिए रगड़ें। ऐसा करने से रैशेज ठीक होंगे।

गर्मी में होने वाले रैशेज को ठीक करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

News36garh Reporter

Recent Posts

5 जुलाई 2024, शुक्रवार – कर्क और कन्या राशी के जातकों का दिन रहेगा खुशियों भरा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि अमावस्या 28:27 तक नक्षत्र आर्द्रा  28:04 तक प्रथम करण चतुष्पदा 16:42…

1 hour ago

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

3 hours ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

7 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

7 hours ago