5 फरवरी 2024, सोमवार – तुला राशी के जातक विरोधियों से रहें सावधान, पफ्हिये अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग 

तिथि दशमी 17:18 तक
नक्षत्र अनुराधा 07:47 तक
प्रथम करण विष्टि 17:18 तक
द्वितीय करण बावा 28:50 तक
पक्ष कृष्ण
वार सोमवार
योग ध्रुव 10:44 तक
सूर्योदय 07:11
सूर्यास्त 17:58
चंद्रमा वृश्चिक
राहुकाल 08:32 − 09:53
विक्रमी संवत् 2080
शक संवत 1944
मास माघ
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

 

 

मेष  राशि
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अच्छी आदतों को अपनाना होगा। आप कामकाज की योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है और आपको अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
वृष  राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपके किसी मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। पिताजी को आज कोई दिल से संबंधित समस्या हो सकती हैं, जिसमें आप ढील ना दें। पारिवारिक कलह के कारण आपका सिरदर्द रहेगा, जिसके कारण आपका किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों साझेदारी में किसी काम को करने का मौका मिल सकता है। यदि आप ऑनलाइन कोई शॉपिंग करेंगे, तो उसमें आपके साथ कोई गड़बड़ी होने की संभावना बनती दिख रही है।
मिथुन  राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, नहीं तो बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको घर परिवार में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आप अपने खर्चों की पूरी निगरानी बनाकर रखें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बेवजह का लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है, इसलिए आप धन का लेनदेन बिल्कुल ना करें, नहीं तो इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।
कर्क  राशि
आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों को तेज करना होगा। आप अपने किसी परिजनों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने करीबियों के संग कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा के मामले में आपको सावधान रहना होगा। प्रियजनों से आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं। संतान के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
News36garh Reporter

Recent Posts

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि लोगों का काम…

3 hours ago

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को शिक्षा अर्जन…

3 hours ago

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

न्यूज़36 गढ़  संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां आपकी उपलब्धियां,…

3 hours ago

गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक से 1 किलो 224ग्राम गांजा जप्त

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी के…

3 hours ago

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मजयंति पर भाजपाई ने डाला जीवनी पर प्रकाश

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती दिवस भाजपा मंडल धमतरी द्वारा मनाया…

3 hours ago

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर भाजपा ने किया नमन

सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम //अंबिकापुर// जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के पितृ पुरुष डॉ…

3 hours ago