चर्चा में

यात्रियों से भरा पिकअप वाहन पलटा हादसे में पिकअप में सवार दर्जनों से अधिक लोग घायल ।

ओडगी संवाददाता – लव दुबे

घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओडगी में कराया जा रहा है।

ओड़गी।। आज लगभग 3.30 बजे पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 5876 में सवार करीब 45 तीर्थ यात्री कुदरगढ़ देवी धाम से दर्शन उपरांत अपने घर बभनी चपकी उत्तर प्रदेश वापसी जा रहे थे तभी ब्लॉक मुख्यालय ओडगी से लगभग 3 किलोमिटर की दूरी पर खर्रा बांध के समीप पिकप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया उसमे बैठे दर्जनों लोगों को चोट आया है वही 7 की हालत गंभीर बनी हुई है जिनको स्थानीय लोगों और प्रशासन से सी ई ओ, तहसीलदार सालिक राम गुप्ता के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओडगी में भेज दिया गया, जहां बीएमओ डॉ बंटी बैरागी समेत समस्त स्टाप इलाज करने में लग गए हैं वही 12 लोगों को मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय सूरजपुर के लिए रेफर कर दिया गया है और 16 लोग अभी भी ओडगी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट है।

सूत्रों की माने तो कुदरगढ़ देवी धाम में मनोकामना पूर्ण होने पर बकरा लेकर आते हैं और शराब भी बड़ी मात्रा में मिलता हैं और लोग अपने 2 चक्का वाहन से शराब सप्लाई बड़ी मात्रा में करते है जिसको पीकर यहां आए दर्शनार्थी सहित ड्राइवर सभी मस्त हो जाते है सबसे ज्यादा सोचने वाली बात यह है कि यह सब पुलिस चौकी कुदरगढ़ के नाक के नीचे होता है और पुलिस को इस बात का भनक तक नहीं है या ए भी हो सकता है कि खबर है लेकिन कार्यवाही करने का मन नहीं होता होगा अभी तक ऐसे बहुत सारे रोड़ हादसा हुआ है उसमे से 99%लोग कुदरगढ़ धाम से लौटते वक्त ही हुआ है चाहे वह दो पहिया वाहन हो या चार पहिया वाहन सभी का हादसा का यही मुख्य कारण बनता हैं अब इन हादसों का मुख्य कारण क्या हैं और जिम्मेदार कौन है।
अगर वाहन चेकिंग की बात करें तो आए दिन होते रहता है लेकिन समझ नही आता कि कोई ठोस कार्यवाही क्यों नहीं करते।

News36garh Reporter

Recent Posts

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि लोगों का काम…

1 hour ago

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को शिक्षा अर्जन…

1 hour ago

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

न्यूज़36 गढ़  संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां आपकी उपलब्धियां,…

1 hour ago

गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक से 1 किलो 224ग्राम गांजा जप्त

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी के…

2 hours ago

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मजयंति पर भाजपाई ने डाला जीवनी पर प्रकाश

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती दिवस भाजपा मंडल धमतरी द्वारा मनाया…

2 hours ago

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर भाजपा ने किया नमन

सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम //अंबिकापुर// जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के पितृ पुरुष डॉ…

2 hours ago