चर्चा में

दानी टोला के एक किराए के मकान में चल रहे थे सेक्स रैकेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट-खिलेश साहू
लोकेशन-धमतरी

06 महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों को 09 नग मोबाईल,आपत्तिजनक सामग्री सहित कुल जुमला 2,22,000/- रुपए को जब्त कर किया गया गिरफ्तार

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में पीटा एक्ट 3,4,5,7 अनैतिक निवारण अधिनियम 1956 के तहत किया गया वैधानिक कार्यवाही

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक घर में चोरी छिपे अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है की सूचना पर तत्काल उप पुलिस अधीक्षक परि.सुश्री विंकेश्वरी पिंदे के हमराह में धमतरी कोतवाली पुलिस टीम ने यह छापेमारी की कार्यवाही किया गया है।
जहाँ दानी टोला,वार्ड जैविक खाद रोड धमतरी में स्थित सिन्हा के मकान को किराए में लेकर कुछ युवक एवं युवतियों द्वारा चोरी छिपे अनैतिक रूप से देह व्यापार में लिप्त युवक एवं युवतियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

सेक्स रैकेट के संचालिका एवं अन्य 05 महिलाएं एवं 03 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा इस छापेमारी के दौरान आरोपियों द्वारा सार्वजनिक आवासीय क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार का कार्य संचालित कर बाहर से महिलाओं के माध्यम से लैगिक शोषण का कृत्य करते हुए अवैध रूप से धनोपार्जन का कृत्य कर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, एवं 7 का घटित करना पाये जाने से
गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

सेक्स रैकेट की संचालिका महिला है जो पूर्व में भी दे व्यापार में पकड़ी जा चुकी है इसमें दो महिलाएं अन्य प्रांत के रहने वाली हैं। जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्ती सामान-: पुरानी स्तेमाली कुल 09 नग मोबाइल फोन कुल कीमती 32000/- रू, 02 नग बेडसीट एवं कण्डोम के पैकेट एवं अपत्तिजनक समाग्री नगदी रकम 01 लाख 90,000/- रू कुल जुमला किमती 2,22,000/- रूपये गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में डीएसपी. परि.विंकेश्वरी पिंदे,उपनिरी. विनोद शर्मा,लक्ष्मी कांत शुक्ला,सउनि. संतोषी नेताम, प्रआर. हरीश साहू,देवेन्द्र गजेंद्र,माधुरी सोनवानी,आरक्षक मनीष चक्रधारी, भूपेश सिन्हा, मुकेश सिन्हा,महिला आरक्षक सबा मेमन ,वंदना जयसवार का विशेष योगदान रहा।

News36garh Reporter

Recent Posts

7 जुलाई 2024, रविवार – वृश्चिक राशी के जातकों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि द्वितिया 28:59 तक नक्षत्र पुष्य 29:58 तक प्रथम करण बालवा 16:42…

7 hours ago

क्यों अलग है गुप्त नवरात्री ?? जानिए कौन सी देवियों की होती है इसमें पूजा…

नवरात्री हिन्दुओं की आस्था में बहुत ही विशेष स्थान रखता है l माँ आदी शक्ति…

7 hours ago

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि लोगों का काम…

10 hours ago

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को शिक्षा अर्जन…

10 hours ago

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

न्यूज़36 गढ़  संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां आपकी उपलब्धियां,…

10 hours ago

गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक से 1 किलो 224ग्राम गांजा जप्त

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी के…

10 hours ago