चर्चा में

सेवानिवृत्ति जीवन का ठहराव नहीं ; जीडी गुप्ता प्राचार्य मिश्री देवी स्कूल ; छत्तीसगढ़ शासन से वर्ष 2022 में राजकीय सम्मान प्राप्त प्राचार्य हैं जी डी गुप्ता

जीपीएम संवाददाता – तापश शर्मा

गौरेला:

शिक्षा जगत के लोकप्रिय स्वर्णभा हस्ताक्षर छत्तीसगढ़ शासन से वर्ष 2022 में राजकीय सम्मान प्राप्त प्राचार्य, 16 वर्षों से मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा रोड में पदस्थ जीडी गुप्ता प्राचार्य के सेवानिवृत्ति के दूसरे दिन 1 जून को पेंड्रारोड की साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था जन सेवा प्रगति मंच ने होटल कला निकेतन गौरेला में प्राचार्य जीडी गुप्ता के विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया।

ज्ञान विद्या कला की देवी मां सरस्वती एवं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पूजन उपरांत सहज सरल सुलभ कर्मवीर बहुआयामी प्रतिभा के धनी प्राचार्य जीडी गुप्ता का संस्था के समस्त पदाधिकारी ने एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने शाल श्रीफल तिलक चंदन करते हुए पुष्प हार व पुष्पगुच्छ एवं उपहार के साथ उनका भावभिना स्वागत व सम्मान किया, संस्था के सभी पदाधिकारी और नागरिकों ने जीडी गुप्ता के प्राचार्य पद पर रहते हुए किए गए कार्यक्रमों वा विद्यालय में उनके 16 वर्ष की अनेक उपलब्धियां व योगदान का जिक्र करते हुए उनके बारे में अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शंकर लाल साहू, उपाध्यक्ष रमेश साहू व निलेश साहू,

संस्था के सलाहकार व ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विकास त्यागी व श्रीमती रचना त्यागी, पत्रकार संजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता, श्रीमती मीनू देवांगन, वरिष्ठ अधिवक्ता व नोटरी निसार अहमद इराकी, जयसवाल पैथोलॉजी के प्रोपराइटर शिरोमणि जायसवाल, मॉडर्न स्कूल के संचालक जयदीप जैन, नगर के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद निलेशसाहू जी ने गुप्ता जी के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की विषम, कठिन परिस्थिति में भी प्राचार्य का दायित्व जिस कुशलता से गुप्ता जी ने निभाया वह सभी के लिए प्रेरणा दाई है।इसके साथ हीसभी वक्ताओं ने मिश्री देवी हायर सेकेंडरी स्कूल की व्यवस्था पर मुक्त कंठ से श्री गुप्ता जी के कार्यकुशलता की सराहना की। पेंड्रा नगर के लोकप्रिय पार्षद रमेश साहू ने बताया

की पिछले साल मेरे होटल में गुप्ता जी जन्मदिन भी संस्था द्वारा धूमधाम से मनाया गया था, और आज हम लोग उनका बिदाई कार्यक्रम भी यह कर रहे है। तत्पश्चात संस्था के सचिव व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक एवम कार्यक्रम के संचालक मथुरा सोनी ने प्राचार्य जीडी गुप्ता के व्यक्तित्व कृतित्व पर बहुत विस्तार पूर्वक बताते हुए उनकी ईमानदारी लगन मेहनत हौसला वह सभी बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सम्पूर्ण योगदान करने वाला इस जिले का उत्कृष्ट प्राचार्य बताया। इसके बाद अंत में जीडी गुप्ता ने अपने सम्मान में हुए आयोजन पर नगर का आभार करते हुए बहुत भावुक हो गए और उन्होंने कहा की इस नगर ने मुझे जो मान-सम्मान यश कीर्ति दिया है|

उसे मैंअपने जीवन में शायद ही कभी भूलू। मैं जोकुछ भी मिश्री देवी स्कूल में किया उसमेआपका प्रेम, आप सभी का मार्गदर्शन, लगातार मुझे मिला।आपका संबल ही मेरी पूंजी थी। मैंने अनुभव किया कि जब कभी भी किसी विषम परिस्थिति में मैं फंस गया तो यहां के लोग ,विद्यालय का स्टाफ,और यहां की प्रकृति ने मेरा पूरा साथ दिया है ।अंत में संस्था के अध्यक्ष ने सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

28 mins ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

5 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

5 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

7 hours ago