चर्चा में

विश्व पर्यावरण दिवस कलेक्टर ने बरगद के पौधे का किया रोपण ; अमृत सरोवर कुदरी के साथ ही सभी पंचायतों में वृक्षा रोपण अभियान शुरू ; पर्यावरण और प्रकृति की संरक्षण के लिए वृक्षा रोपण जरूरी : कलेक्टर

गौरेला:

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज पेण्ड्रा विकासखण्ड के अमृत सरोवर गाता तालाब कुदरी में जिला स्तरीय वृक्षा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने अमृत सरोवर के मेढ़ पर बरगद के पौधे और परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कौशल प्रसाद तेन्दुलकर ने पीपल के पौधे का रोपण किया। इसी तरह सरोवर के चारो तरफ मेढ़ पर जनप्रतिनिधियों और ग्राम वासियों ने आम, जामुन, कटहल, बिही आदि के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। अमृत सरोवर कुदरी के साथ ही जिले के सभी पंचायतों में आज से वृक्षा रोपण अभियान शुरू किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षा रोपण का उद्देश्य पर्यावरण और प्रकृति की संरक्षण करना है। प्रकृति के दोहन होने से तापमान बढ़ता है और जल संकट का सामना करना पड़ता है। उन्होंने हर साल बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका देख-भाल एवं संरक्षण के लिए संकल्प लेने कहा। उन्होने वर्षा जल संचय के लिए सभी शासकीय एवं निजी भवनों में रेनवाटर हारवेस्टिंग अनिवार्य रूप से लगाने की भी अपील की।

परियोजना निदेशक कौशल तेन्दुलकर ने कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों की बड़ी अहमियत है। वृक्षों से हमें सिर्फ छाया ही नही मिलता बल्कि फल-फूल, ईंधन आदि भी मिलते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक करने कहा। कार्यक्रम को जनपद सीईओ पेण्ड्रा डॉ. संजय शर्मा, सरपंच ईश्वर सिंह मरावी और जागरूक महिला श्रीमती जानकी बाई ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्व सहायता की महिलाएं, ग्रामवासी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

(जीपीएम संवाददाता – तापश शर्मा)

News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

2 hours ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

6 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

6 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

8 hours ago