चर्चा में

ऐतिहासिक जीत पर मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, मंडल महामंत्री अमन राव, कोमल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं आभार माना

रिपोर्ट-खिलेश साहू

धमतरी:-

लोकसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार सभी मतदाताओं को था।मतदाताओं का इंतजार खत्म हुआ गिनती शुरू हुई और रुझानों को लेकर और प्रत्याशियों का कुछ राउंड में कम होना कुछ राउंड में प्लस होना और अंत में जीते हुए दल के कार्यकर्ताओं का उमंग देखते ही बन रहा था।

इसी कड़ी में धमतरी विधानसभा में आमदी मंडल हमेशा भाजपा का गढ़ रहा है वहां हमेशा भाजपा को बढ़त मिलती रही है और इतिफाक से 2023 के विधानसभा चुनाव में आमदी मंडल में लगभग 7000 वोटो से ही कांग्रेस को बढ़त मिली और कांग्रेस विधायक धमतरी में चुनकर आए। लेकिन प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा,जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के मार्गदर्शन में रंजना साहू, इंदर चोपड़ा , शशि पवार, कविन्द्र जैन, के कुशल मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव के सभी राउंड में भी सबकी नजर आमदी मंडल पर थी जहां हमेशा भाजपा की बढ़त रहती है परंतु 2023 के विधानसभा को पाटकर नया इतिहास रच दिया ।

भाजपा मंडल आमदी अध्यक्ष मुरारी यदु व मंडल महामंत्री अमन राव, कोमल यादव व मंडल पधाधिकारीगण के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे मन के साथ एक संकल्प शक्ति को लेकर काम किया और खुशी उस समय हजार गुना हुई जब पुनः आमदी मंडल में 7500 लगभग वोट से जीत मिली इस पर मंडल के अध्यक्ष मुरारी यदु ने सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त किए जिनके कठिन परिश्रम से भाजपा को बढ़त लेते हुए खुद कांग्रेस के विधायक ओंकार साहू अपने गृह नगर पंचायत आमदी में भी 1122 वोटो पिछड़ गए और लोकसभा चुनाव को जीतने में अपनी भूमिका निभाई। इस माहती जीत में मंडल में अहम भूमिका निभाने में चुनाव प्रभारी राजीव पांडे , रंजना डीपेन्द्र साहू, इंदर चोपड़ा जी , योगेश तिवारी ,शशि पवार, कविन्द्र जैन,सरला जैन,दिग्विजय सिंह कृदत,राजेन्द्र लुंकड़,हेमंत माला,तेजराज साहू,खिलेश्वरी साहू,दमयंती साहू ,राजू चन्द्राकर,मानिक साहू, धनेश्वरी साहू,अनिल तिवारी,जागेश्वरी साहू,चन्द्रकला बंजारे,राकेश साहू,गौकरण साहू, केशव साहू सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक आभार किया।

 

News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

59 mins ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

5 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

5 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

8 hours ago