रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर में आज वट सावित्री व्रत पूजा में नगर की सभी सुहागिन महिलाएं सोलह सिंगार कर पुरे श्रद्धा भाव के साथ सज धजकर वट सावित्री पूजा करने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे इकट्ठा हुए, और अपने पति के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य तथा सुख समृद्धि की कामना के साथ हाथ में पूजा की थाली लिए हुए अखंड सौभाग्य प्रण कसम, वट सावित्री व्रत पूजा अर्चना की, इस पूजा में वट वृक्ष के नीचे यमराज सावित्री और सत्यवान की मूर्ति स्थापित करके हाथ में जल, फूल ,अक्षत ,मौली धागा ,रक्षा सूत्र व भिगोए हुए चने तथा धूप दीप आदि अर्पित किए, उसके बाद सभी सुहागिन महिलाएं वटवृक्ष में मौली धागा लपेटते हुए 108 बार परिक्रमा किए तथा वटवृक्ष की तरह अपने पति के की लम्बी उम्र की कामना की और परिक्रमा के बाद हाथ में भीगे हुए चने को लेकर सावित्री और सत्यवान की कथा को सुन पूरी श्रद्धा से पूजा हुई,
आज़ रतनपुर कृष्णार्जुनी तालाब गाँधी नगर मे वट सावत्री पूजा मे सेकड़ो माताओ बहनो ने अपने पति की लम्बी उम्र की कामना कर पुरे हर्षउल्लास,से भक्ति पूजा की.
वट वृक्ष के तने में जल अर्पित करते हुए देसी घी का दीपक जलाया गया। हल्दी, कुमकुम, फुल, चंदन, अक्षत, फल, प्रसाद आदि पूजन सामग्री अर्पित की गई। वट वृक्ष के चारों ओर सात बार परिक्रमा करते हुए सफेद कच्चा सूत बांधा गया। तत्पश्चात सभी ने वट सावित्री कथा का पाठ और श्रवण किया। अंत में आरती के साथ पूजा का समापन हुआ। सुहागिन महिलाओं ने माता सावित्री का आशीर्वाद लेते हुए पति के दीर्घायु और अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…
गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…
रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…
पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…
0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…
संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…