नारायणपुर –
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैम्प को निशाना बनाकर हमला कर दिया। नारायणपुर के इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने देसी बम और रॉकेट लॉन्चर से हमला बोला। लेकिन सुरक्षाबल बेहद चौकस थे और उन्होंने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। नक्सली हमले में सुरक्षा बलों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी जवान सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार यह घटना कोहकामेटा थाना इलाके की है। दरअसल, यहां सुरक्षाबलों के जवानों ने कैंप लगाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने उनके कैंप पर हमला कर दिया है। जिसके बाद जवानों ने भी हौसला दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। जिसके बाद सभी थाना कैंपों को अलर्ट कर दिया गया। नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने की हमले की पुष्टि की है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ रखा है। दो दिन पहले ही नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया जिनमें एक पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक, पिटठू और अन्य सामान बरामद किये गये।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में कुपरेल और मंडेम गांवों के करीब से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया जो 15 मई को फरसेगढ़ थाना प्रभारी के वाहन को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाने की घटना में शामिल थे। इस विस्फोट में वाहन को क्षति पहुंची थी तथा थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए माओवादी क्षेत्र में बारूदी सुरंग लगाने, लेवी वसूली करने, रोड काटने, बैनर लगाने का काम करते थे। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह जांजगीर-चाम्पा: विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा*…
सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…
संवाददाता - अशोक मनहर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से कल राज्य मुख्य…
27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…
आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…
शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…