चर्चा में

अन्ना रेड्डी का ब्रांच लेकर गेम्स के जरिए सट्टा खिलाने वाले लोग पुलिस के गिरफ्त में

बिलासपुर संवाददाता – रोशनी सोनी

बिलासपुर पुलिस ने अन्ना रेड्डी का ब्रांच लेकर अंतर्राज्यीय सटोरियों और ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ब्रांच संचालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ये लोग ऑनलाइन गैगिंग ब्रांच श्रीलंका. मनाली, विहार, झारखंड, राजस्थान में रहकर लड़कों से काम कराते थे। पकड़े गए दोनों आरोपी दीपक यादव और संजय जायसवाल कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना के रहने वाले हैं

वाॅट्सअप के माध्यम से संपर्क कर स्वयं का ब्रांच लेकर श्रीलंका (कोलंबो), मनाली में संचालित कर रहा था। कुछ दिन से बिलासपुर में आकर काम कर रहे थे आरोपीयो के बताये अनुसार उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री पासपोर्ट 01 नग जिसमें श्रीलंका का इमीग्रेशन लगा है, 04 नग लैपटॉप, 27 नग मोबाइल, 170 नग से अधिक फर्जी सिम, 07 नग बैंक पासबुक, 02 नग चेक बुक, 19 नग ATM कार्ड, 20 से अधिक बैंक अकाउंट में 5 लाख रु से अधिक की राशि जिसे होल्ड कराया गया है, 02 नग रजिस्टर जिसमें करोड़ो रूपये का सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है जप्त किया गया। आरोपीयो के विरूद्ध थाना सरकण्डा में अपराध क्र- 621/24 धारा 6, 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधि. 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोप सिंह नवरंग, उप निरी. अजहररूद्दीन (ए.सी.सी.यू.), उप निरी. अजय वारे (रेंज थाना बिलासपुर), उप निरी. व्यास नरायण बनाफर थाना सरकण्डा प्र.आर. देवमुन पुहुप आर. मुकेश वर्मा, विकास राम, विरेन्र्द गंधर्व, सत्या पाटले, प्रशांत व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) एवं थाना सरकण्डा स्टाॅफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई और बेस्ट पुलिस आफिसर के पुरस्कार हेतु नामित किया गया।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

1 hour ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

6 hours ago