चर्चा में

नवीन कानून के परिपालन मे दो दिवसीय कार्यशाला ,फोटोग्राफ़ी वीडियोग्राफ़ी के महत्व से हुए अवगत

रोशनी सोनी/बिलासपुर –

भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिनांक 07 मई, 2024 को डॉ. संजीव शुक्ला भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के निर्देशन पर रेंज पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर में Training of Trainers (ToT) प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।उक्त कार्यशाला सत्र के शुभारंभ सत्र में रेंज पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा किया गया जिनके द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि दिनांक 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले 03 नवीन कानूनों के क्रियान्वयन के पूर्व सभी पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, इसी अनुक्रम में पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी स्तर के पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित करने समय-समय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है।

प्रशिक्षण सत्र में बिलासपुर रेंज के जिलों से कुल 28 अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला में जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बिलासपुर दीपमाला कश्यप एवं सहायक लोक अभियोजन अधिकारी जांजगीर-चांपा सोनू अग्रवाल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के अंत में जेरोल लकड़ा, उप पुलिस अधीक्षक, पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

2 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

3 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

3 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

6 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

6 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

6 hours ago