मुख्य ख़बरें

गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय में नहीं कोई बदलाव, कई नए चेहरों को मिली जगह…. देखिये मोदी मंत्रिमंडल 3.0 की लिस्ट

सोमवार शाम 6:30 बजे मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा कर दिया गया l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं l कई नए चेहरों को जगह दी गई है तो कई बड़े मंत्रियों की जिम्मेदारी बरक़रार रखी है l गृह, रक्षा, वित्त और विदेश। इनमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यानी अमित शाह गृह मंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे। वहीं पीयूष गोयल भी वाणिज्य व उद्योग मंत्री बने रहेंगे।

शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है। नितिन गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री रहेंगे। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन व उर्वरक मंत्रालय दिया गया है।

वहीं, कैबिनेट मंत्री बने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा और आवास जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालेंगे। शीर्ष 10 मंत्रियों में एचडी कुमारस्वामी इकलौते गैर-भाजपाई हैं। उन्हें भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय का जिम्मा मिला है। ये सभी मंत्रालय मोदी सरकार के विकास के एजेंडे के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

मोदी सरकार में सबसे युवा मंत्री और तेदेपा कोटे से आने वाले के. राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री होंगे।अभी तक यह जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास थी। सिंधिया को अब संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री बनाया गया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अब अन्नपूर्णा देवी को मिला है। दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा-रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया है।

देखिये मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट –PIB2023817

 

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

57 mins ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

1 hour ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

5 hours ago