चर्चा में

सरपंच से बस्तर सांसद तक का सफर तय करने वाले महेश कश्यप का भव्य स्वागत जनता ने किया,देर रात तक चला स्वागत का दौर

-नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप का जगह-जगह भव्य स्वागत भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उमड़े

-स्वागत के लिए उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं एंव समाजिक संगठनों की भीड़ महेश कश्यप ने जताया आभार

आनंद झा/जगदलपुर –

सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार बस्तर लौट रहे महेश कश्यप का बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद सहित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया जगह-जगह भव्य स्वागत।

बुधवार को नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से वापस बस्तर लौट रहे थे,इस दौरान कांकेर से लेकर जगदलपुर तक भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

रायपुर से बस्तर आने के दौरान चारामा से सांसद महेश कश्यप के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया था। चारामा में स्वागत के बाद नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप कांकेर पहुंचे,वहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया इसके बाद महेश कश्यप कोंडागांव पहुंचे जहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं से तोड़कर शुभकामनाएं दी।

कोंडागांव के बाद सांसद महेश कश्यप भानपुरी पहुंचे जहां बीजेपी भानपुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में जमकर आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी की और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया।
स्वागत किया श्रृंखला बस्तर में भी जारी रही जहां बस्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए संसद पर पुष्प वर्षा की और उनका स्वागत किया।

वहीं बोरपदर में बकावंड मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सांसद महेश कश्यप का स्वागत किया और जगदलपुर के आमागुड़ा में भाजपा नगर मंडल सहित युवा मोर्चा जगदलपुर और अन्य हिंदू संगठनों ने जमकर आतिशबाजी कर महेश कश्यप का शानदार स्वागत किया।

इसके बाद सांसद महेश कश्यप का विशाल काफिला गाड़िया सैकड़ो बाईक हजारों लोगो की संख्या में पुराना बस स्टैंड, महाबीर चौक, गोलबाजार चौक, बाफना लाइफ स्टाइल में पुष्प वर्षा कर भाव विभोर कर दिया उसके बाद माई दंतेश्वरी से पूरे लोकसभा क्षेत्र के खुशहाली के लिए प्रार्थना की उसके बाद प्रमुख समाज के लोगो के द्वारा गुरुनानक चौक में आतिशबाजी कर शहर का महौल खुशनुमा कर दिया उसके बाद भी संजय बाजार में व्यापारी संघ तो बस्तर परिवहन संघ के सदस्यों ने भी अपने नवनिर्वाचित सांसद का जोशीले अंदाज में स्वागत किया। देर रात तक कई स्थानो पर ये सिलसिला जारी रहा नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए बीजेपी कार्यालय सांसद का काफिला पहुंचा, जहां सांसद महेश कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं लोकसभा क्षेत्र की जनता तथा बीजेपी के वरिष्ठ जनों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना भव्य स्वागत किया उसके लिए आप सब का आभार और आप सब संसद तक पहुंचाने का मार्ग दिया है।यह केवल भाजपा में ही संभव है।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

57 mins ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

1 hour ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

5 hours ago