मुख्य ख़बरें

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 4 से 5 दिनों में आ रहा मानसून, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत

देश के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। वहीं, अब छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गर्मी से राहत मिलने वाली है। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मानसून के आने की संभावना है। मानसून के चलते तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।

पिछले कई दिनों से राजधानी रायपुर में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। राजधानी में रविवार को हल्के बादल छाए रहे। शनिवार को रात में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को रायपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, और कांकेर जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे राजधानी समेत अन्य जिले के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में राज्य में मानसून आ जाएगा। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। लोगों को दिन के समय चलने वाली भीषण लू और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाएगी।

News36garh Reporter

Recent Posts

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

18 mins ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

36 mins ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

4 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

4 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

4 hours ago

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने न्यायिक दंडाधिकारी पर कार्यवाही करने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता - कन्हैया साहू जिला अध्यक्ष मोहन प्रताप सिंह के नेतृत्व में न्यायिक दंडाधिकारी जगरनाथ…

4 hours ago