ज्यादातर घरों में सरसों का तेल खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। सरसों का तेल हमारी सेहत और त्वचा के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। दादी-नानी के जमाने से इस तेल का इस्तेमाल बालों में किया जा रहा है। सरसों का तेल बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने से लेकर बालों का टेक्सचर सुधाने में काफी प्रभावी है। सरसों के तेल में मौजूद गुण बालों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
सरसों का तेल एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह स्कैल्प पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और डैंड्रफ को हटाने में बहुत लाभकारी है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों का झड़ना बंद होता है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं बालों में सरसों का तेल लगाने के फायदे और इस्तेमाल का तरीका –
बालों को स्वस्थ बनाने के लिए आप 1 चम्मच सरसों का तेल लें इसके साथ 1 चम्मच बादाम तेल या 1 चम्मच जोजोबा ऑयल मिलाकर हल्का गरम कर लें. अब इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाना है. करीब 1 घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें. इसके अलावा हथेली पर सरसों का तेल लेकर बालों के ऊपर लगा लें और फिर शैंपी कर लें.
न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह जांजगीर-चाम्पा: विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा*…
सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…
संवाददाता - अशोक मनहर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से कल राज्य मुख्य…
27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…
आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…
शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…