गरियाबंद – आज मुस्लिम समाज द्वारा बकरीद (ईद-उल अजहा) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या मे एकजुट होकर मुस्लिम समाज के लोगो ने सुबह ईदगाह में नमाज पढ़ी और प्रदेश के सुख, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके पहले सुबह से ईद को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चे सहित बड़े भी नए नए पोशाकों में नजर आए।
इस अवसर पर गरियाबंद कांग्रेस नेता वा NSUI के प्रदेश सचिव अहसन मेमन ने देश और प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई देते हुए कहा कि ये पावन पर्व हमें एक न्यायपूर्ण, सौहार्दपूर्ण मधुर और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व मुख्य रूप से हजरत इब्राहिम द्वारा अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने की इच्छा की याद में मनाया जाता है।
इसके कारण से बकरीद को बलिदान का प्रतीक माना गया है। उन्होंने बताया कि आज गरियाबंद जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्साह के साथ लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। गरियाबंद और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
कोरबा न्यूज 36 गढ़ :– कोरबा जिले का बढ़ाया गौरव कोरबा जिले के निवासी और…
संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर सामाजिक संस्था छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा बलरामपुर जिला अस्पताल…
कृष्णा दास/कोरबा न्यूज 36गढ़:– कोरबा जिला के वनांचल क्षेत्र के अजगरबहार 33 केवी सब स्टेशन…
एक आरोपी के साथ चार विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार नाम…
राहुल गांधी के हिंदू हिंसक है इस बयान से देश के 110 करोड़ हिंदू आहत…
मॉनसून का सीजन शुरू हो गया है। धीरे-धीरे गर्मी की तपिश कम हो रही है।…