मुख्य ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम फैसले संभव

रायपुर –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 19 जून को दोपहर तीन बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी. तीन महीने बाद होने वाली कैबिनेट की इस बैठक में किसानों, मजदूरों व अधिकारी-कर्मचारियों के हित में कई अहम् फैसले होने की संभावना है.

 पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान ‘मोदी की गारंटी’ में किए गए वादे को पूरा करने, निर्माण कार्यों व महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सकते हैं. लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों पर भाजपा को मिली जीत के लिए कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान व अभिनंदन किया जाएगा. इसके अलावा कैबिनेट में आगामी मानसून व खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता, विधानसभा के आगामी मानसून सत्र तथा नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी. सुशासन की दिशा में भी सरकार की मंशा के अनुरूप कुछ महत्वपूर्ण फैसले होंगे. बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में बीते दिनों हुई घटना के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा संभव है.

News36garh Reporter

Recent Posts

7 जुलाई 2024, रविवार – वृश्चिक राशी के जातकों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि द्वितिया 28:59 तक नक्षत्र पुष्य 29:58 तक प्रथम करण बालवा 16:42…

9 hours ago

क्यों अलग है गुप्त नवरात्री ?? जानिए कौन सी देवियों की होती है इसमें पूजा…

नवरात्री हिन्दुओं की आस्था में बहुत ही विशेष स्थान रखता है l माँ आदी शक्ति…

10 hours ago

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि लोगों का काम…

12 hours ago

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को शिक्षा अर्जन…

13 hours ago

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

न्यूज़36 गढ़  संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां आपकी उपलब्धियां,…

13 hours ago

गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक से 1 किलो 224ग्राम गांजा जप्त

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी के…

13 hours ago