भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों के लिये उम्मीदों की नई किरणः कुलबीर

राजनंदगांव संवाददाता – संजय सोनी

0 राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा, न्याय यात्रा 7 जिलों 536 किमी होकर गुजरेगी
0 प्रेसवार्ता लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर ने दी जानकारी

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 14 फरवरी 2024 को मणीपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली गई है जो अब छत्तीसगढ़ 08 फरवरी को पहंुचने वाली है। यह न्याय यात्रा प्रदेश के 07 जिलों 536 किमी होकर गुजरेगी।

प्रेसवार्ता लेकर जानकारी देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है जिसका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। जिसको लेकर प्रदेशवासियों व कांग्रेस के कार्यकर्ता श्री राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। हम सब प्रसन्न है कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 08 फरवरी को प्रातः 10 बजे रायगढ़ से प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेंगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ति, कोरबा होते हुए अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिए गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक श्री राहुल गांधी जी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।

श्री छाबड़ा ने आगे बताया कि 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुए 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भूखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी। देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ों न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ों जैसे पदयात्रा की जरूरत है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा की शुरूआत से ही भाजपा डर गयी है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी तो उसमें शर्त भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह नहीं चाहती है कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो इसलिये राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिए षडंयत्र रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी कर ले लेकिन भारत को लोगों की आवाज न दबेगी न रूकेगी। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लाॅक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन मौजूद रहे।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

2 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

3 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

3 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

6 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

6 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

6 hours ago