चर्चा में

वाहन पलटने से दो सुरक्षाकर्मियों की मौत, अन्य घायल

बलरामपुर संवाददाता – युसूफ खान

बलरामपुर। जिले में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का वाहन पलट जाने से यह हादसा हुआ। हादसा देर रात हुआ बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इस वाहन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के ही सुरक्षाकर्मी शामिल थे। वाहन पलटने से दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

हादसे में पिकअप वाहन का चालक भी घायल हो गया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात हादसा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन में कितने लोग सवार थे अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को कैंप शिफ्टिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान देर शाम सीएएफ के जवानों की पिकअप सामरी से भुताही के बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में दो जवानों के मौत हो गई।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

53 mins ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

1 hour ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

5 hours ago