चर्चा में

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ हुआ खेत में धान बुआई का काम शुरू

-किसान हुए खेतो में ब्यस्त, अच्छी बारिश औऱ बेहतर पैदावार की कर रहे उम्मीद

खिलेश साहू/धमतरी –

ईष्ट देव की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने पूजा पाठ के साथ खेती शुरू कर दी है। सीएम ने अपने खेत में धान की बुआई की है। धान की नर्सरी तैयार होने के बाद इसकी रोपनी की जाएगी। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में मानूसन ने दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में धान की बुआई शुरू हो गई है। बुआई के बाद धान की नर्सरी तैयारी होती है, जिसे खेतों में रोपा जाता है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने खेत में धान बीज का छिड़काव किया है। धान के छिड़काव से पहले सीएम विष्णु देव साय ने अपने ईस्ट देव की पूजा की है।

मानसून ने दे दी है दस्तक

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश में धान बीज का छिड़काव होने लगा है साथ ही साथ किसान अब अपने खेतों में ब्यस्त नजर आ रहे है इस साल अच्छी बारिश और फ़सल की अच्छी पैदावारी की उम्मीद किसान कर रहे है।प्रदेश में सबसे ज्यादा धान धमतरी जिले में बोया जाता है इसलिए धमतरी को धनहा धमतरी भी कहा जाता है जो धमतरी जिलेवासियों को गौरवान्वित कराता है।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

11 mins ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

39 mins ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

57 mins ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

4 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

4 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

4 hours ago