मुख्य ख़बरें

अगले 2 दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचेगा मानसून, गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश

रायपुर –

दक्षिण पश्चिम मानसून बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। मानसून की सक्रियता के चलते प्रदेश भर में अब मानसूनी बारिश भी होने लगी है। गुरुवार को मानसून प्रदेश के राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक से दो दिनों में मानसून प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पहुंच जाएगा। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश की स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी और अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून अधिक क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएगा।

प्रदेश के दक्षिण भाग में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार को प्रदेश भर में बलरामपुर सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी बलरामपुर का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले रायपुर में बारिश न होने व तापमान बढ़ने से गर्मी व उमस बढ़ने से परेशान लोगों को गुरुवार शाम को बड़ी राहत मिली। रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया और जमकर बारिश हुई। शहर में करीब पौन घंटे तक हुई जबरदस्त बारिश के चलते तेलघानीनाका, पचपड़ीनाका सहित कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के चलते मौसम भी खुशनुमा हो गया और वातावरण में ठंडकता आ गई।

News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

2 hours ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

6 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

6 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

8 hours ago