चर्चा में

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बरसाती नालों का किया दौरा, अधिकारियों से जल्द काम शुरु करने की मांग

-वार्ड क्रमांक 16 के हसदेव नदी के तट पर आसपास बसे लोगों को होती है परेशानी

कोरबा –

वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बरसाती नालों का दौरा कर लोगों की समस्या सुनी। इस पर पार्षद श्री देवांगन ने निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
गौरतलब है की वार्ड 16 कोहड़िया के कुछ बस्ती हसदेव नदी के तट से लगे हुए हैं। निचली बस्ती होने के कारण बरसाती पानी के भराव होने की समस्या बढ़ जाती है। निकासी नहीं होने से लोगों के घरों में जलभराव की संभावना बनी रहती है।

इस पर पार्षद श्री देवांगन ने तत्काल अवरुद्ध नालों की सफाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मानसून सीजन में नियमित तौर पर सफाई के निर्देश दिए गए।
मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा, इधर निगम की फॉगिंग मशीन बंद पड़ी

पार्षद श्री देवांगन ने बताया कि बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। शाम होते ही मच्छरों से लोग परेशान हैं। इस कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा जगह जगह गंदगी भी मच्छरों के पनपने की मुख्य वजह है। अब तक निगम ने फॉगिंग मशीन से छिड़काव शुरु नहीं किया है। दरअसल निगम की फॉगिंग मशीन बंद पड़ी है। अब तक इसका मेंटेंस नहीं किया जा सका है। पार्षद ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

9 mins ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

37 mins ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

55 mins ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

4 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

4 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

4 hours ago