कोरबा –
कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक युवक का आज जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन मना कर घर लौट रहे थे, इसी दौरान वे अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से 25 फीट नीचे जा गिरे, जहां दोनों की मौत हो गई।
यह पूरी घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। मृतक युवकों का नाम आकाश (22) और नितेश (26) है, जो पाली पडनिया के रहने वाले हैं। दोनो बर्थडे मनाकर घर लौट रहे थे, इसी बीच भैसमा ओवरब्रिज के पास बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। वे दोनों बाइक से छिटककर ओवरब्रिज से 25 फीट नीचे जा गिरे। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। दोनों युवकों को 112 के मदद से अस्पताल के भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह जांजगीर-चाम्पा: विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा*…
सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…
संवाददाता - अशोक मनहर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से कल राज्य मुख्य…
27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…
आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…
शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…