आप चाहें तो घर पर लीची की आईसक्रीम भी बना सकते हैं, जो बच्चों को भी काफी पसंद आएगी। इसलिए आज हम इसकी आसान रेसिपी आपको बताने वाले हैं। आइए जानते हैं, कैसे आप घर पर आसानी से लीची की आईसक्रीम बना सकते हैं, जिसका स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगे।
आइसक्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
- 2 कप ताजा लीची
- 1/2 कप चीनी
- 1 टीस्पून वनीला एसेंस
- 1 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 1 कप फुल क्रीम दूध
- 1 कप हैवी क्रीम
विधि:
- लीची की आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले लीची की प्यूरी बनाएं।
- लीची को धोकर उसका छिलका और बीज निकालें।
- लीची के गूदे को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर प्यूरी बना लें। ध्यान रखें कि इसमें लीची के थोड़े टुकड़े रहने चाहिए।
- प्यूरी में कुछ टुकड़े रह जाएंगे तो इससे आइसक्रीम में अच्छा टेक्सचर आएगा।
- प्यूरी बनाने के बाद एक बड़े कटोरे में कंडेंस्ड मिल्क, फुल क्रीम दूध, और चीनी मिलाएं।
- इसके बाद इस कटोरे में लीची की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इसमें फेंटी हुई क्रीम को धीरे-धीरे मिलाते हुए लीची के मिश्रण में डालें।
- क्रीम मिलाते वक्त इसे फेंटे नहीं, बस हल्के हाथ से मिक्स करें।
- आखिर में इस मिश्रण में वनीला एसेंस डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को आइसक्रीम बनाने के सांचे में डालें और कम से कम 6-8 घंटे या पूरी रात के लिए जमने दें।
- जब ये आइसक्रीम जम जाए तो इसके ऊपर लीची का गूदा डालकर इसे परोसें।