बलरामपुर

बाल श्रम रोकने प्रतिष्ठानों व होटलों का किया जा रहा सतत् निरीक्षण

संवाददाता/विकास कुमार यादव

बलरामपुर

कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशानुसार जिले में बाल श्रम रोकने अभियान जारी है। कलेक्टर श्री एक्का के निर्देश पर संबंधित विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम के द्वारा बाल श्रम रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में श्रम विभाग के अधिकारियों सहित संयुक्त टीम के द्वारा संस्थानों, होटलों, ढाबों, ईंट भट्ठों की नियमित जांच कर बाल श्रम मजदूरी को रोकने का कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के कार्यवाही के दौरान किसी भी संस्था में बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाया गया। इस दौरान संयुक्त टीम के द्वारा नागरिकों एवं व्यापारियों से बाल श्रम रोकने में सहयोग करने एवं बालकों के उन्मूलन के लिए प्रचार-प्रसार किया। उल्लेखनीय है कि बाल संरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के अनुसार 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों किसी भी प्रकार के कार्य में नियोजन प्रतिबंधित है। 14 से 18 वर्ष तक के बालकों का नियोजन खतरनाक प्रक्रियाओं में प्रतिबंधित किया गया है। बाल श्रम करते पाये जाने पर 20 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना एवं 6 माह से 2 साल तक सजा का प्रावधान है।

 

 

News36garh Reporter

Recent Posts

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 mins ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

20 mins ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

3 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

4 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

4 hours ago

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने न्यायिक दंडाधिकारी पर कार्यवाही करने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता - कन्हैया साहू जिला अध्यक्ष मोहन प्रताप सिंह के नेतृत्व में न्यायिक दंडाधिकारी जगरनाथ…

4 hours ago