विविध

महिलाएं भूलकर भी न करें इन लक्षणों को नज़रअंदाज..

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो पूरी दुनिया में तेजी से फैल रही है। इत्तेफाक से भारत में शुगर के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। दुर्भाग्य से डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर बढ़ने लगता है जिससे मरीज को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर डायबिटीज के लक्षणों की बात करें, तो बार-बार पेशाब आना, अधिक प्यास-भूख लगना, धुंधला दिखना या पेशाब में जलन होना इसके आम लक्षण हैं, जो सभी में नजर आ सकते हैं। हालांकि, महिलाओं को डायबिटीज के कुछ अलग लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। महिलाओं को वैजाइनल फंगल इन्फेक्शन और यूटीआई इन्फेक्शन जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इनके अलावा महिलाओं में डायबिटीज के क्या लक्षण नजर आ सकते हैं।

बहुत अधिक प्यास लगना:

डायबिटीज में, आपको बहुत अधिक प्यास लग सकती है। यदि आपको बार-बार पानी पिने की अनुभूति होती है, तो यह भी डायबिटीज होने का संकेत देता है।

बिना कारण वजन कम होना:

जब शरीर को इंसुलिन का उत्पादन करने में कठिनाई होती है तो वजन कम हो सकता है। इसलिए अगर आपको ऐसा प्रतीत होता है कि आपका वजन लगातार कम हो रहा है, तो आपको डाक्टर से तुरंत सम्पर्क करना चाहिए।

मूड स्विंगः

महिलाओं में मूड स्विंग होने के कारण काफी सारे हो सकते हैं, परंतु जिन महिलाओं को लगातार इस समस्या का सामना करना पड़ता है, उनको डायबिटीस की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए , समय रहते ही डॅाक्टर से परामर्शकर लेना चाहिए।

मुंह में सफेद घाव की समस्या का होनाः

आजकल महिलाओं के मुंह में बार-बार सफेद घाव होने की समस्या होती रहती हैं। यह समस्या भी महिलाओं में होने वाले डायबिटीज का एक लक्षण हो सकती है। इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं के मुंह से डायबिटीज होने पर सफेद रंग का पर्दांथ डिस्चार्ज भी होता है।

घाव या जोड़ों में समस्याएं:

डायबिटीज के मामलों में, जोड़ों में दर्द की समस्या आम है, साथ घावों को ठीक नहीं होने की समस्या हो सकती है।

कमजोर दृष्टि की समस्या :

डायबिटीज के मामलों में, दृष्टि कमजोर हो सकती है ,आँखों में धुँधलापन, आँखों के आगे अँधेरा छा जाना, दूर का कम दिखाई देना जैसी समस्या होने लगती है। इसके अलावा अगर लंबे समय तक अगर डायबिटीज का इलाज नहीं कराया जाए, तो आँखो की रोशनी पूरा तरह जा सकती है।

ये सभी लक्षण डायबिटीज हाेने पर अकसर ही महिलाओं में देखने काे मिलते हैं। अगर किसी महिला में इनमें से काेई भी एक लक्षण देखने काे मिले, ताे इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अन्यथा यह बाद में मधुमेह का कारण बन सकता है। वही कई अन्य बीमारियाें का भी कारण बन सकते हैं। इन लक्षणाें से महिलाओं में डायबिटीज का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

News36garh Reporter

Recent Posts

वर्ल्ड कान्फ्रेंस में शामिल होने देवेश इटली रवाना

कोरबा न्यूज 36 गढ़ :– कोरबा जिले का बढ़ाया गौरव कोरबा जिले के निवासी और…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा जिला अस्पताल बलरामपुर में कराया गया वृक्षारोपण

संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर सामाजिक संस्था छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा बलरामपुर जिला अस्पताल…

4 hours ago

बिजली विभाग की घोर लापरवाही, आम नागरिकों को हो रही परेशानी पढ़े पूरी खबर..

कृष्णा दास/कोरबा न्यूज 36गढ़:– कोरबा जिला के वनांचल क्षेत्र के अजगरबहार 33 केवी सब स्टेशन…

5 hours ago

चौपाटी के गढकलेवा में मारपीट करने वाले फरार आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक आरोपी के साथ चार विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार नाम…

6 hours ago

राहुल गांधी के हिंदू हिंसक है इस बयान से देश के 110 करोड़ हिंदू आहत और दुखी:अरुण साव

राहुल गांधी के हिंदू हिंसक है इस बयान से देश के 110 करोड़ हिंदू आहत…

6 hours ago

इन कारणों से मानसून में बढ़ जाती है हेयर फॉल की समस्या..

 मॉनसून का सीजन शुरू हो गया है। धीरे-धीरे गर्मी की तपिश कम हो रही है।…

6 hours ago