चर्चा में

44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में जाएंगे 29 करोड़ से अधिक

श्रम विभाग की आधा दर्जन श्रम कल्याण कारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन ने निर्देश पर राशि

कोरबा

प्रदेश के विष्णु देव सरकार के श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 29 करोड़ से अधिक की राशि जमा होगी। श्रम विभाग की आधा दर्जन श्रमकल्याण कारी योजनाओं का लाभ श्रमिक परिवारों को मिलने जा रहा है।

गौरतलब है की पिछले हफ्ते श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दो दिन तक सभी जिला मुख्यालयों के अधिकारियों की बैठक लेकर एक–एक योजना की समीक्षा की थी। श्रम मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया था की सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिक परिवारों को मिले। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को जल्द राशि जारी करने के निर्देश भी दिए थे। श्रम मंत्री की विशेष पहल पर अलग अलग 6 योजनाओं को लाभ श्रमिकों को मिलने जा रहा है।

महतारी जतन योजना के तहत 6210 महिलाओं को मिलेंगे 20–20 हजार

महतारी जतन योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत 6210 महिला श्रमिक के खाते में 20–20 हजार की राशि दी जाएगी। इस योजना में पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक के प्रथम दो बच्चों के प्रसव हेतु एकमुश्त राशि दी जाती है।गणवेश, पुस्तक–कॉपी खरींदने के लिए 14 हजार श्रमिक को मिलेगी सहायता राशि

स्कूल का नया सत्र शुरू हो चुका है। पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को गणवेश, पुस्तक और कॉपी खरीदने के लिए सहायता राशि दी जाती है। इसके तहत प्रदेश के 14 हजार श्रमिक परिवार को राशि स्वीकृत की गई है। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के लिए प्रति बच्चे को 1 हजार और कक्षा 9 से 12वी तक के लिए 2 हजार की सहायता राशि दी जाती है।

नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के लिए 16 हजार श्रमिक बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति
इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना के तहत कुल 16 हजार आवेदन पर स्वीकृति दी गई है।

निर्माण श्रमिक मृत्यु एवम् दिव्यांग सहायता योजना: 124 प्रकरण की राशि स्वीकृत

असंगठित कर्मकार निर्माण श्रमिक मृत्यु एवम् दिव्यांग सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर 1 लाख, कार्य स्थल पर मृत्यु पर 5 लाख, कार्य स्थल पर दुर्घटना से दिव्यांगता पर ढाई लाख रुपए दी जाती है।इसके तहत कुल 124 प्रकरण पर राशि की स्वीकृति दी गई है।

श्रम मंत्री ने तत्काल खाते में राशि जमा करने के दिए निर्देश

इन सभी योजनाओं के तहत राशि की स्वीकृति देने के साथ–साथ मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है की सभी 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को डीबीटी के माध्यम से राशि जमा करें।

News36garh Reporter

Recent Posts

वर्ल्ड कान्फ्रेंस में शामिल होने देवेश इटली रवाना

कोरबा न्यूज 36 गढ़ :– कोरबा जिले का बढ़ाया गौरव कोरबा जिले के निवासी और…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा जिला अस्पताल बलरामपुर में कराया गया वृक्षारोपण

संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर सामाजिक संस्था छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा बलरामपुर जिला अस्पताल…

4 hours ago

बिजली विभाग की घोर लापरवाही, आम नागरिकों को हो रही परेशानी पढ़े पूरी खबर..

कृष्णा दास/कोरबा न्यूज 36गढ़:– कोरबा जिला के वनांचल क्षेत्र के अजगरबहार 33 केवी सब स्टेशन…

5 hours ago

चौपाटी के गढकलेवा में मारपीट करने वाले फरार आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक आरोपी के साथ चार विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार नाम…

5 hours ago

राहुल गांधी के हिंदू हिंसक है इस बयान से देश के 110 करोड़ हिंदू आहत और दुखी:अरुण साव

राहुल गांधी के हिंदू हिंसक है इस बयान से देश के 110 करोड़ हिंदू आहत…

5 hours ago

इन कारणों से मानसून में बढ़ जाती है हेयर फॉल की समस्या..

 मॉनसून का सीजन शुरू हो गया है। धीरे-धीरे गर्मी की तपिश कम हो रही है।…

5 hours ago