मुख्य ख़बरें

MP के हरदा की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 6 लोगों की मौत, 30 गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के हरदा स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री धूं-धूंकर जलने लगी। एक के बाद एक फैक्ट्री में धमाके होने लगे। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही थी। इस फैक्ट्री में लगभग डेढ़ सौ लोग काम कर रहे थे, जो इस घटना में हताहत हुए हैं। इस फैक्ट्री में काम करने वाले कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। घटना के बाद हरदा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। घटना के बाद स्थिति पैनिक ना हो, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

फैक्ट्री में भारी मात्रा में बारूद और विस्फोटक भरा हुआ था, इस कारण कई किलोमीटर दूर से ही यहां से उठता हुए धुएं का गुबार देखा जा सकता था। पुलिस और बचाव दल की टीमों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आस-पास के क्षेत्र से भी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम बुला ली गई है। इस पूरे मामले में एक बहुत बड़ी चूक भी सामने आ रही है। फिलहाल घायलों की जान बचाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

News36garh Reporter

Recent Posts

7 जुलाई 2024, रविवार – वृश्चिक राशी के जातकों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग  तिथि द्वितिया 28:59 तक नक्षत्र पुष्य 29:58 तक प्रथम करण बालवा 16:42…

28 mins ago

क्यों अलग है गुप्त नवरात्री ?? जानिए कौन सी देवियों की होती है इसमें पूजा…

नवरात्री हिन्दुओं की आस्था में बहुत ही विशेष स्थान रखता है l माँ आदी शक्ति…

1 hour ago

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने की योजनाओं की समीक्षा

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करें कि लोगों का काम…

4 hours ago

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बच्चों को शिक्षा अर्जन…

4 hours ago

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

न्यूज़36 गढ़  संवाददाता - राजेन्द्र जायसवाल विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक एवं उपाधियां आपकी उपलब्धियां,…

4 hours ago

गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक से 1 किलो 224ग्राम गांजा जप्त

रिपोर्ट-खिलेश साहू लोकेशन-धमतरी थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी के…

4 hours ago