धर्म व त्यौहार

1 जुलाई 2024, सोमवार – साझेदारी में बिज़नेस ना करें सिंह राशी के जातक, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग 

तिथि दशमी 10:26 तक
नक्षत्र अश्विनी
भरणी
06:26 तक
29:2 7 तक
प्रथम करण विष्टि 10:26 तक
द्वितीय करण बव 21:33 तक
पक्ष कृष्ण
वार सोमवार
योग सुकर्मा 13:41 तक
सूर्योदय 05:28
सूर्यास्त 19:21
चंद्रमा मेष
राहुकाल 07:12-08:56
विक्रमी संवत् 2081
शक संवत 1944
मास आषाढ़
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:01-12:49

 

 

मेष  राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपनी चतुर बुद्धि से अपने आसपास रह रहे विरोधियों को आसानी से मात दे पाएंगे, जिससे उन्हें हैरानी होगी। कार्यक्षेत्र में आप एक नया मुकाम हासिल करेंगे। आपके बॉस भी आपके कामों की तारीफ करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कारोबार में चल रही समस्याओं को आप अपने पिताजी की मदद से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर सकता है।
वृष  राशि
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी योग्यता से आगे बढ़ेंगे। यदि किसी बात को लेकर परिवार में वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके पिताजी किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई भी गुप्त जानकारी शेयर ना करें।
मिथुन  राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बच रहा होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अपने पारिवारिक समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर आप सतर्क रहें, यदि कोई समस्या है, तो उसे प्राथमिकता दें और उसे समाप्त करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों मे अहम के कारण समस्याएं बढ़ेगी।
कर्क  राशि
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपको अपने काम को संभलकर करना होगा। आप अपने रिश्ते में किसी गलतफहमी को जगह ना दें, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ेगी। किसी की सुनी सुनाई बातों पर यदि आपने भरोसा किया, तो वह कोई लड़ाई झगड़े की वजह बन सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप  किसी से धन उधार बहुत ही सोच विचार कर लें।
News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

23 mins ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

4 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

5 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

7 hours ago