मुख्य ख़बरें

ट्राई करें यें एक्‍सरसाइज, आखों के थकान से मिलेगी राहत..

लंबे वक्त तक स्क्रीन पर टाइम बिताने के कारण आँखों मे दर्द और थकान हो जाती है। वहीं बदलते मौसम में प्रदूषण के कारण भी आंखों पर असर पड़ रहा है। कई बार तो आंखों में इस कदर थकावट हो जाती है कि आंखें खोलने में भी दिक्कत होती है। कई बार तो आप फोकस भी नहीं कर पाते हैं। थकी आंखों को रिफ्रेश करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

पामिंग एक्‍सरसाइज:

  • पाम‍िंग एक्‍सरसाइज करने से आंखों की मांसपेश‍ियों को आराम म‍िलता है और आंखों की थकावट को कम क‍िया जा सकता है।
  • पाम‍िंग एक्‍सरसाइज करने के ल‍िए आराम से बैठ जाएं और आंखों को बंद कर लें।
  • हाथों को आपस में रगड़ें जब तक वे गर्म न हो जाएं।
  • हथेल‍ियों को आंखों के ऊपर रखें और आंखों पर दबाव न डालें।
  • गहरी सांस लें और इस स्‍थ‍ित‍ि में कुछ म‍िनटों तक बैठे रहें।

20-20-20 रूल- Eye Exercise:

  • हर 20 म‍िनटों में, 20 फीट दूर तक क‍िसी चीज को 20 सेकेंड्स के ल‍िए देखें।
  • आप चाहें, तो ख‍िड़की से बाहर देख सकते हैं या क‍िसी दूर की वस्‍तु पर ध्‍यान केंद्र‍ित कर सकते हैं।
  • इस एक्‍सरसाइज को करने से आंखों की मांसपेश‍ियों को आराम म‍िलेगा और आंखों की थकान दूर हो जाएगी।

पलकें झपकाना:

  • एक आरामदायक स्थिति में बैठें।
  • हर 2-3 सेकंड में अपनी आंखों को साधारण तरीके से झपकाएं। यह प्रक्रिया 1-2 मिनट तक करें।
  • अब अपनी आंखों को धीरे-धीरे झपकाएं, उन्हें 2 सेकंड तक बंद रखें और फिर धीरे-धीरे खोलें। इस प्रक्रिया को 1 मिनट तक करें।
  • अब अपनी आंखों को जल्दी-जल्दी झपकाएं। इसे भी 1 मिनट तक करें।
  • एक्सरसाइज के बाद, आंखों को बंद कर 1-2 मिनट तक आराम दें और गहरी सांस लें।
  • यह एक्सरसाइज आंखों को ताजगी और आराम देती है। साथ ही आंखों की नमी को बनाए रखती है।
  • पलकों को झपकाने की से आंखों के ड्राईनेस को कम करने में मदद म‍िलती है।

इन बातों का रखें खास ध्यान:

  • रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। पर्याप्त नींद आंखों की थकान को कम करती है और उन्हें ताजगी देती है।
  • स्क्रीन पर काम करते समय उचित रौशनी का ध्यान रखें। बहुत तेज या बहुत कम रौशनी से बचें। प्राकृतिक रौशनी, आंखों के ल‍ि ए सबसे अच्छी होती है।
  • आंखों को बाएं-दाएं, ऊपर-नीचे और गोल घुमाएं। यह एक्सरसाइज आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करती है।
  • आंखों को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए डाइट में व‍िटाम‍िन-ए, सी, ई, ओमेगा 3 फैटी एस‍िड आद‍ि को शाम‍िल करें।

 

News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

1 hour ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

5 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

5 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

8 hours ago