मॉनसून का सीजन शुरू हो गया है। धीरे-धीरे गर्मी की तपिश कम हो रही है। लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ा सुकून मिलने लगा है। जिस तरह, धूप और तेज गर्मी की अपनी समस्याएं थीं, ठीक उसी तरह मॉनसून या प्री-मॉनसून की भी अपनी परेशानियां होती हैं। मॉनसून के दिनों में बालों से जुड़ी समस्याएं बहुत कॉमन हो जाती हैं। इन दिनों लोगों को हेयर केयर रूटीन को सही तरह से फॉलो करना होता है। अगर ऐसा न किया जाए, तो बालों से जुड़ी समस्या हो सकती है। यहां तक कि स्कैल्प से जुड़ी परेशानियां भी होने लगती है। लेकिन, यहां यह सवाल उठता है कि क्या वाकई मॉनसून के दिनों में बाल कमजोर हो जाते हैं? जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। हम आगे यह भी बताएंगे कि बालों को मजबूत बनाने के लिए क्या कर सकते हैं।
मानसून के दौरान नमी आपके स्कैल्प को ऑयली बना सकती है। यह आपको सामान्य से अधिक स्नान करने के लिए प्रेरित करता है, जो आपके बालों की नमी को छीन सकता है। इसकी वजह से बालों का बेजान होना, रूसी और बालों का झड़ना बेहद आम हो जाता है।
बरसात के मौसम में अपने बालों को झड़ता देख लोग अक्सर टेंशन लेने लगते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। मानसून के दौरान बालों की देखभाल करने की सबसे बड़ी गलती तनाव लेना है।
हेयर वॉश के बाद बालों को सुखाने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें और उन्हें जल्दी से सुखाएं। हेअर ड्रायर का प्रयोग न करें, यह पहले से कमजोर बालों को नुकसान पहुंचाएगा; इसके बजाय, बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
तेल मालिश से न सिर्फ आपके स्कैल्प को पोषण मिलेगा बल्कि सर्कुलेशन भी बढ़ेगा और बाल स्वस्थ और चमकदार बने रहेंगे। तेल को बालों में 2-3 घंटे तक लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें।
न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह जांजगीर-चाम्पा: विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा*…
सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…
संवाददाता - अशोक मनहर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से कल राज्य मुख्य…
27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…
आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…
शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…