गौरेला:
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के आवाहन पर भाजयुमो जीपीएम के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का गौरेला के संजय चौक में पुतला दहन किया गया और जमकर कर नारेबाजी की गई! कांग्रेस के नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन में हिंदुओ को हिंसक बताया था जिसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जीपीएम जिले में युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर गुप्ता और महामंत्री सिद्धार्थ दुबे के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई!
पुतला दहन का कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने देश में लोकतंत्र की हत्या करने काम किया और राहुल गांधी हिंदुओ को हिंसक बोल रहे है इससे कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आ है! प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर ने कहा की राहुल गांधी को पहले हिंदुत्व को जानना चाहिए फिर कोई बयान बाजी करनी चाहिए, इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष मुकेश दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए,
इस अवसर पर तापस शर्मा, पवन पैकरा, संतोष तिवारी, विभा नाहरेल, कांति दुबे, रमेश तिवारी, राजकुमार रोहणी, शिव शर्मा, सौरभ बंका, गौरव शर्मा, दीपक शर्मा, रजनीश तिवारी, दुर्गेश यादव, विपुल बंसल, प्रखर नामदेव, विक्की मिश्रा, करन साहू, अमन दुबे, अभिषेक जायसवाल, विक्रम राठौर, मानस अग्रवाल, महेश राठौर, चंद्रमोहन नामदेव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
(जीपिएम संवाददाता – तापश शर्मा)
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…
गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…
रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…
पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…
0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…
संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…