चर्चा में

नवीन कानून शुभारंभ उत्सव में जनप्रतिनिधि ; कलेक्टर ; पुलिस अधीक्षक ; गणमान्य नागरिक ; अधिवक्ता ; मीडिया ; छात्र-छात्राओं सहित सभी वर्ग के लोग हुए शामिल

गौरेला:

भारत का तीन नया कानून क्रमशः भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 आज 1 जुलाई से लागू हो रहा है। जिला प्रशासन और जिला पुलिस के सौजन्य से गुरुकुल खेल परिसर के जिमनास्टिक हाल में आयोजित नवीन कानून शुभारंभ उत्सव में अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, गणमान्य नागरिक, मीडिया एवम छात्र-छात्राओं सहित सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कहा कि 160 साल बाद पुराने कानून में संशोधन हुए हैं। आजादी के पूर्व के कानूनों में संशोधन कर 3 नए कानूनों को अब नए नामों से जानेंगे। समाज को व्यवस्थित रखने के लिए पारदर्शी और जवाबदेही कानून जरूरी है।इसका उद्देश्य त्वरित न्याय दिलाना है। उन्होंने संशोधित कानून के बारे में स्वयं परिचित होने और लोगों को जागरूक करने कहा।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि आज की परिवेश में कानून व्यवस्था में बदलाव बहुत महत्वपूर्ण है। नए कानून में एकरूपता, समानता संवेदनशीलता और गोपनीयता को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। पुराने समय से चले आ रहे कानून में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। उन्होंने नए कानून में बदलाव हुए विभिन्न प्रावधानों, धाराओं, संगठित अपराधों, चोरी, डकैती, हत्या साइबर क्राइम, न्याय प्रक्रिया के लिए समय सीमा का निर्धारण, साक्ष्य सुरक्षा के प्रावधानों आदि की जानकारी दी।

कार्यक्रम के संयोजक सह अधिवक्ता पवन त्रिपाठी एवं शासकीय अधिवक्ता संजीव राय ने भी नए कानून के विभिन्न प्रावधानों और धाराओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुराने कानून में संशोधन कर नई धाराएं जोड़ी गई हैं तथा धाराओं का समायोजन किया गया है, इससे लोगों को त्वरित रूप से न्याय मिलेगा। नया कानून लागू होने से हम दंड से न्याय की ओर जा रहे हैं।

कार्यक्रम को अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा राकेश जालान, अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला ममता पैकरा एवं राकेश चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया और नए कानून की प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, विद्या की देवी मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, डीएसपी निकिता तिवारी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला गंगोत्री राठौर सहित नागरिकगण, मीडिया एवं स्कूल-कॉलेज के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

 

(जीपिएम संवाददाता – तापश शर्मा)

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

2 hours ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

6 hours ago